Beyond Biz

AI स्मार्टफोन का नया दौर, फोन खुद समझेगा यूजर की जरूरत

नई दिल्ली: स्मार्टफोन उद्योग में AI आधारित फीचर्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। नई पीढ़ी के डिवाइस अब उपयोगकर्ता की आदतों को समझकर बेहतर अनुभव देने का दावा कर रहे हैं।

कंपनियों का कहना है कि AI तकनीक बैटरी उपयोग को अनुकूलित करने, फोटो गुणवत्ता सुधारने और व्यक्तिगत सुझाव देने में मदद करेगी। इसके अलावा कई डिवाइस इंटरनेट के बिना भी कुछ AI कार्य करने में सक्षम होंगे।

AI स्मार्टफोन का नया दौर

तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में AI स्मार्टफोन बाजार की दिशा तय करने वाला सबसे बड़ा कारक बन सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है टेक्नोलॉजी में बदलाव, स्मार्ट यूजर फेस और फास्ट इंटरफेस। जब तकनीक और स्पीड एक साथ मिलती है तो काम चुटकी बजाते हो जाता है।

फीचर्स में भी बड़ा बदलाव

अब के दौर में फोन इस तरह से डिजाइन किए जा रहे हैं कि फोन खुद ही यूजर की जरूरत समझ लेगा। साथ ही इसके कैमरे, बैटरी और प्रोडक्टिविटी फीचर्स में भी बड़ा बदलाव दिखेगा।

एआई सपोर्ट और एक्सटेंशन की वजह से कैमरे ज्यादा स्मार्ट और इफिसियंट हो गए हैं वहीं बैटरी से जुड़ी लैगिंग बिलकुल नहीं के बराबर रह गई है।

Leave a Comment