Beyond Biz

Tukaram Mundhe: वो IAS अफसर जिसके नाम से क्यों बदल रहा है Maharashtra का सिस्टम?

आज जब हर दूसरा आदमी इंस्टाग्राम पर followers बनाने की अंधी दौड़ में दौड़ता दिखाई दे रहा है ऐसे में अगर कोई आपसे कहे की एक सरकारी अधिकारी लगभग 25 लाख followers जुटाए बैठा है तो क्या आप मान लेंगे ? जी हाँ एक IAS अफसर बिना किसी शोर शराबे के अपनी ड्यूटी करते करते आम लोगों के बीच इतना फेमस हो चुका है| आइये जानते है विस्तार से कि आखिर कौन है ये सरकारी मुलाजिम जो एक सेलिब्रटी बन चुका है |

इनका नाम है तुकाराम मुंढे, और पिछले कुछ वक़्त में आपने कहीं न कहीं इनका नाम किसी ना किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो सुन लिया होगा | और अगर आप अभी तक इनसे अंजान भी थे तो अब जानते हैं कि आखिर एक साधारण सा दिखने वाला IAS ऑफिसर आज सोशल मीडिया सनसनी क्यों बन चुका है |

आज Maharashtra में अगर कोई restaurant अपनी kitchen की सफाई को लेकर दोबारा सोच रहा है, अगर कोई food manufacturer adulteration को लेकर सतर्क है और अगर कोई FDA officer अपनी जिम्मेदारी को लेकर pressure में है, तो इसके पीछे एक बड़ा कारण है तुकाराम मुंढे| अब यहाँ सवाल ये उठता है कि आखिर तुकाराम मुंढे का महाराष्ट्र की bureaucracy में नाम इतना अलग क्यों है? और सबसे बड़ा सवाल कि क्या तुकाराम मुंढे सिर्फ एक सख्त IAS officer हैं या फिर वो उस सिस्टम की कमजोरी का आईना हैं, जिसमें ईमानदार और नियमों पर चलने वाला अधिकारी खुद एक खबर बन जाता है?

Tukaram Mundhe: किसान के बेटे से Maharashtra के सबसे चर्चित IAS अफसर तक का सफर

Tukaram Mundhe की कहानी किसी चकाचौंध या बड़े घर के तामझाम से नहीं बल्कि एक सादगी से भरे माहौल वाले मिडिल क्लास परिवार में चालू होती है | महाराष्ट्र के बीड जिले में जन्मे तुकाराम ने UPSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर 2005 में IAS ऑफिसर की कमान संभाली | एक सामान्य पृष्ठभूमि से आने के कारण उन्हें हमेशा ही जनता की जमीनी समस्याओं का सटीक अंदाजा था और वो ग्राउंड लेवल पर काम करने में हमेशा भरोसा रखते दिखाई देते हैं | और फिर शुरू हुई एक ऐसी administrative journey, जिसमें postings तो कई मिलीं, लेकिन एक चीज बार-बार उनके साथ चलती रही वो थी तबादलों का सिलसिला ।

Tukaram Mundhe की सबसे चर्चित पहचान शायद उनकी postings से ज्यादा उनके transfers हैं, करीब दो दशक से ज्यादा की service में उनके लगभग 25 transfers हो चुके हैं। अलग-अलग reports में संख्या को लेकर थोड़ा अंतर मिलता है, लेकिन इतना तय है कि महाराष्ट्र के सबसे frequently transferred senior bureaucrats में उनका नाम आता है। अब यहां एक सवाल उठता है, अगर कोई officer बार-बार transfer होता है तो क्या इसका मतलब है कि officer problem है?

या फिर problem उस system में है, जहां एक officer अगर rules को strictly लागू करता है तो उसे लंबे समय तक एक जगह काम करने का मौका ही नहीं मिलता? Tukaram Mundhe के supporters के पास इसका एक जवाब है, उनका मानना है कि transfers उनके लिए punishment नहीं बल्कि उस तरह की bureaucracy की कीमत हैं, जिसमें वो compromise करने के बजाय rules को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन critics की भी अपनी दलील है, उनका कहना है कि administration सिर्फ strictness से नहीं चलता। Consultation, coordination और stakeholders के साथ balance भी उतना ही जरूरी है, और यहीं से शुरू होती है Tukaram Mundhe की असली कहानी।

25 Transfers, कई विवाद और फिर FDA का बड़ा Action: क्यों चर्चा में हैं तुकाराम मुंढे(Tukaram Mundhe)?

Tukaram Mundhe की working style बहुत straightforward मानी जाती है उनके लिए Rule है तो rule है। Violation है तो action होगा, और अगर कोई influence रखता है, तब भी rule बदल नहीं जाएगा। यही वजह है कि उन्हें supporters ने “no-nonsense officer” और “Singham IAS” जैसे नाम भी दिए हैं। लेकिन यही approach उन्हें controversies के बीच भी ले जाती रही है। उनकी administrative philosophy को समझने का सबसे आसान तरीका है उनका वर्तमान role।

मई 2026 में उन्होंने Maharashtra Food and Drug Administration यानी FDA Commissioner का charge संभाला, और charge संभालने के कुछ ही समय बाद महाराष्ट्र में food adulteration और food safety के खिलाफ एक बड़ा enforcement drive शुरू हो गया। और फिर जो हुआ, उसने Tukaram Mundhe को एक बार फिर national spotlight में ला दिया।

सोचिए। आप किसी restaurant में जाते हैं। खाना order करते हैं। आपके सामने plate आती है। आप खाते हैं और पैसे देकर बाहर निकल जाते हैं। लेकिन आपने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि उस kitchen में food किस तरह store हुआ था? किस surface पर बना था? ingredients कितने पुराने थे? और जिस oil में खाना बना है, उसमें आखिर क्या इस्तेमाल हुआ है? यही सवाल Maharashtra FDA की कार्रवाई ने सामने ला दिया। मुंढे के नेतृत्व में FDA ने restaurants, manufacturers, wholesalers, retailers और food businesses पर inspections तेज किए।

दूध की supply chain से लेकर food adulteration तक कई क्षेत्रों में कार्रवाई हुई और synthetic milk units तक सामने आए। मुंबई में FDA की raids के दौरान कई restaurants में hygiene से जुड़े गंभीर violations सामने आए। कहीं kitchen में insects मिले, कहीं toilet के पास food storage की स्थिति सामने आई और कई जगहों पर नियमों के उल्लंघन के चलते सामान जब्त किया गया। एक कार्रवाई में करीब ₹2.83 करोड़ का माल जब्त किए जाने की रिपोर्ट सामने आई।

Tukaram Mundhe

Image Source Google

और फिर आया Domino’s का मामला। FDA ने एक ही दिन में 104 restaurants की जांच की और चार Domino’s outlets के licences suspend कर दिए। इस action के बाद महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने भी कार्रवाई की सराहना की। अब समझिए कि मामला सिर्फ restaurants का नहीं था। Food safety का सवाल सिर्फ commercial restaurants तक सीमित नहीं है। IIT Bombay के दो hostel mess facilities को भी जरूरी food licences नहीं होने के कारण operations रोकने के निर्देश दिए गए।

यानी FDA का message साफ था की नाम बड़ा हो या छोटा, नियम सबके लिए एक जैसे होंगे। और अब इस crackdown का असर film और television industry तक भी पहुंचता दिखाई दे रहा है। Federation of Western India Cine Employees ने shooting locations पर मिलने वाले food की जांच की मांग की है। मतलब साफ है। तुकाराम मुंढे का FDA अब सिर्फ licence देने वाला department नहीं दिखना चाहता। वह enforcement agency की तरह काम करता हुआ दिखाई दे रहा है। और यही है Mundhe Effect।

लेकिन क्या Mundhe Effect सिर्फ डर है? यहां कहानी का दूसरा पक्ष भी है। किसी भी regulatory system की success सिर्फ इस बात से नहीं मापी जा सकती कि कितने raids हुए या कितने licences suspend हुए। असल सवाल यह है कि क्या businesses permanently अपना behaviour बदल रहे हैं? क्या food manufacturers adulteration बंद करेंगे? क्या restaurants hygiene standards को सिर्फ inspection के दिन नहीं, बल्कि हर दिन maintain करेंगे?

क्या FDA के officers भी इसी speed से काम करेंगे? और क्या यह campaign Tukaram Mundhe के transfer के बाद भी जारी रहेगा? क्योंकि अगर पूरा system सिर्फ एक officer की personality पर depend करता है, तो समस्या officer के जाने के बाद वापस आ सकती है। लेकिन अगर एक officer system के अंदर ऐसी processes बना दे जो उसके जाने के बाद भी चलती रहें, तभी उसे real administrative reform कहा जाएगा।

लेकिन Tukaram Mundhe की कहानी सिर्फ तारीफ की कहानी नहीं है। उनकी image जितनी strong है, controversies भी उतनी ही बड़ी हैं। बार-बार transfers उनके career का हिस्सा रहे हैं। उनकी working style को लेकर शिकायतें भी सामने आती रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि उनका तरीका जरूरत से ज्यादा कठोर है और administration में हर problem का solution सिर्फ enforcement नहीं हो सकता।

हाल ही में FDA से जुड़े एक pharmaceutical मामले में Bombay High Court ने भी regulatory powers के इस्तेमाल को लेकर FDA को सावधानी बरतने की बात कही और due process पर जोर दिया। Court की टिप्पणी ने एक महत्वपूर्ण सवाल उठाया, क्या strict enforcement और excessive enforcement के बीच की सीमा हमेशा साफ होती है?

‘Mundhe Effect’ कितना असरदार? एक अफसर नहीं, पूरे सिस्टम को बदलने की चुनौती

और यही सवाल Tukaram Mundhe की कहानी को interesting बनाता है। क्योंकि किसी भी officer को सिर्फ इसलिए सही नहीं कहा जा सकता कि वह strict है। और सिर्फ इसलिए गलत भी नहीं कहा जा सकता कि वह controversial है। असल सवाल होना चाहिए की क्या action कानून के मुताबिक है? क्या process fair है? और क्या उससे public interest सुरक्षित हो रहा है?

अगस्त 2026 में Saoji mutton को लेकर उनकी टिप्पणी भी controversy में आ गई। मुंढे ने अपने व्यक्तिगत अनुभव का जिक्र करते हुए कहा था कि Saoji mutton खाने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी। इस बयान पर विरोध हुआ और बाद में उन्होंने clarification दिया कि उनकी टिप्पणी Saoji cuisine की आलोचना के लिए नहीं बल्कि उनके personal experience को लेकर थी।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से उन्हें इस मामले में warning भी दी गई। यानी जिस officer की पहचान rules और discipline से बनी है, उसके शब्द भी अब public scrutiny के दायरे में हैं। क्योंकि जब कोई bureaucrat public figure बन जाता है, तो उसकी हर action और हर statement का असर सिर्फ उसके office तक सीमित नहीं रहता।

अब सवाल है कि जनता को तुकाराम मुंढे में आखिर दिखता क्या है? शायद इसका जवाब बहुत simple है। आम आदमी रोज government system से deal करता है। Licence चाहिए। Certificate चाहिए। Complaint करनी है। किसी violation की शिकायत करनी है। और अक्सर उसे लगता है कि system में उसकी आवाज सबसे कमजोर है। ऐसे में जब कोई senior officer खुद ground पर जाता है, surprise inspection करता है, बड़े business पर action लेता है और public complaints को seriously लेने की कोशिश करता है, तो जनता को लगता है कि कोई तो है जो system में rules को seriously ले रहा है। यही वजह है कि मुंढे के खिलाफ controversies के बावजूद उनकी popularity बनी हुई है।

आज social media पर उनके नाम से videos viral हो रहे हैं। लोग उनके actions को track कर रहे हैं। यहां तक कि एक युवा ने food adulteration की शिकायतों और उनकी FDA campaign में public participation बढ़ाने के लिए एक website भी बनाई है। यानी एक bureaucrat अब सिर्फ government employee नहीं रहा। वह एक public phenomenon बन चुका है।

Tukaram Mundhe

Image Source Google

लेकिन Tukaram Mundhe की कहानी को सिर्फ “ईमानदार officer” या “strict IAS officer” की कहानी बनाना आसान है। असली कहानी उससे बड़ी है। एक officer आता है। Rules लागू करता है। Action लेता है। Controversy होती है। Transfer होता है। और फिर वह किसी दूसरी जगह चला जाता है। अगर यही cycle चलती रही, तो क्या बदलेगा?

इसलिए Tukaram Mundhe की कहानी हमें एक uncomfortable सवाल देती है। क्या India को ऐसे और officers चाहिए, जो system के खिलाफ खड़े होकर काम करें? या फिर India को ऐसा system चाहिए, जहां किसी एक officer को extraordinary बनने की जरूरत ही न पड़े? क्योंकि ideal situation यह नहीं होनी चाहिए कि लोग कहें की “Tukaram Mundhe आ गए हैं, अब डरने की जरूरत है।” Ideal situation यह होनी चाहिए कि लोग कहें की “Tukaram Mundhe हों या कोई और officer, rules तो वैसे ही लागू होंगे।”

और शायद यही Tukaram Mundhe की पूरी कहानी का सबसे बड़ा lesson है। एक IAS officer की असली सफलता उसके कितने transfers हुए, कितने raids किए या कितनी headlines मिलीं, इससे नहीं तय होनी चाहिए। असली सफलता तब होगी, जब उसके जाने के बाद भी system उसी तरह काम करता रहे। क्योंकि officer बदल सकता है। Posting बदल सकती है। सरकार बदल सकती है। लेकिन अगर system नहीं बदलता तो फिर हर बार हमें एक नए तुकाराम मुंढे का इंतजार करना पड़ेगा।

E20 Petrol पर असली सवाल: गाड़ी खराब होगी या फ्यूल(fuel) की क्वालिटी?

Leave a Comment