India US Trade Deal
|

अमेरिका की 17% Tariff शर्तें, भारत के सामने क्या चुनौतियां?

India US Trade Deal: में 17% Tariff कैसे संभव है?जो अमेरिका अब तक भारत पर 50% तक Tariff लगा रहा था, अब उसी अमेरिका ने 25% Tariff लगाने का सुझाव दिया है। और अगर Trade Deal की वो शर्तें, जो अमेरिका ने भारत के सामने रखी हैं, भारत मान ले, तो 17% Tariff तक का Offer है।

सुनने में तो भारत के लिए यह अच्छी खबर लग रही है, लेकिन अमेरिका भारत पर इतना मेहरबान कैसे हो गया? और क्या हैं वो शर्तें, जिन पर केवल 17% टैरिफ लगेगा?

India US Trade Deal में 17% Tariff कैसे संभव है?

तो इसकी शुरुआत हुई फरवरी 2026 में, जब भारत और अमेरिका के बीच Trade Deal को लेकर एक Framework सामने आया।

दरअसल, अमेरिका भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर नाराज था। इसी वजह से उसने भारत पर 25% का Extra Tariff लगा दिया था। लेकिन जब भारत और अमेरिका के बीच Trade Deal को लेकर बातचीत आगे बढ़ी, तो अमेरिका ने यह Extra 25% Tariff हटा दिया। इतना ही नहीं, पहले से लगे 25% Reciprocal Tariff को भी घटाकर 18% करने का ऐलान कर दिया।

India US Trade Deal
Image Source: Google

फरवरी 2026 में ही अमेरिका की Supreme Court ने Trump सरकार के उस कानूनी तरीके को गलत ठहरा दिया, जिसके आधार पर Reciprocal Tariffs लगाए गए थे। इसके बाद अमेरिका ने एक नए कानून के तहत दुनिया के कई देशों से आने वाले सामान पर 10% का Global Tariff लगा दिया। और जुलाई 2026 में Forced Labour यानी जबरन मजदूरी से जुड़े मामले में भारत पर 10% का एक नया Section 301 Tariff भी लागू हुआ।

यानी अब तक भारत पर जो 50% Tariff लग रहा था, उसकी जगह अलग-अलग नए नियमों के तहत Tariff की नई व्यवस्था आ गई।

अब अमेरिका ने 25% Tariff का नया प्रस्ताव क्यों दिया?

अब आते हैं 25 नवंबर 2026 की खबर पर। अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर 25% तक Tariff लगाने का नया प्रस्ताव दिया है।

अमेरिका का आरोप है कि भारत जरूरत से ज्यादा सामान बना रहा है और फिर उसे दूसरे देशों में बेच रहा है। इससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है। इसी वजह से अमेरिका ने भारत पर नया Tariff लगाने का प्रस्ताव रखा है।

हालांकि, भारत ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि देश में जरूरत से ज्यादा उत्पादन जैसी कोई स्थिति नहीं है।

17% Tariff कैसे हो सकता है?

अमेरिका ने अपने नए प्रस्ताव में कहा है कि अगर भारत उसके साथ Agreement on Reciprocal Trade यानी Trade Deal करता है और Tariff से जुड़ी जांच में उठाए गए मुद्दों को सुलझाने के लिए समझौता करता है, तो Tariff की दर 25% की जगह 17% रखी जा सकती है।

यानी भारत को 8 Percentage Points की राहत मिल सकती है। लेकिन यहां समझने वाली बात यह है कि आखिर अमेरिका भारत से चाहता क्या है? और इस Trade Deal के लिए भारत को किन शर्तों पर सहमत होना पड़ सकता है?

17% Tariff Proposal Under the India-US Trade Deal and Trade Challenges Facing India.
Image Source: Google

अमेरिका चाहता है कि भारत उसके Industrial Products और दूसरे सामानों के लिए अपना बाजार ज्यादा खोले। Import Duties कम करे और अमेरिकी कंपनियों को भारत में कारोबार करने के बेहतर मौके दे।

वहीं Agriculture और Dairy जैसे मुद्दे भी बातचीत में काफी अहम हैं। क्योंकि अगर भारत अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों को अपने बाजार में ज्यादा छूट देता है, तो भारतीय किसानों और घरेलू कारोबारियों को उनसे प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है। और यही भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

भारत 17% Tariff के लिए आसानी से तैयार क्यों नहीं होगा? 

दरअसल, अमेरिका चाहता है कि भारत उसके कृषि और डेयरी उत्पादों के लिए अपना बाजार खोले। लेकिन भारत के लिए यह इतना आसान नहीं है।

भारत में खेती और डेयरी से करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। अगर अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों को भारत में आसानी से आने की छूट मिलती है, तो भारतीय किसानों और घरेलू उत्पादकों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि भारत इन सेक्टरों को लेकर सावधानी बरत रहा है।

दूसरी तरफ, अमेरिका का कहना है कि वह अपने उत्पादों के लिए भारतीय बाजार में बेहतर पहुंच चाहता है। यानी एक तरफ भारत को अमेरिकी बाजार में कम Tariff का फायदा मिल सकता है, तो दूसरी तरफ उसे अपने घरेलू बाजार और किसानों के हितों का भी ध्यान रखना है।

इसलिए सवाल सिर्फ 17% Tariff का नहीं है, बल्कि यह है कि इस राहत के बदले भारत को क्या कीमत चुकानी पड़ सकती है? तो कुल मिलाकर, अमेरिका और भारत के बीच Tariff की यह पूरी कहानी सिर्फ 50% से 25% और फिर 17% तक पहुंचने की नहीं है। यह दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच अपने-अपने बाजार, कारोबार और आर्थिक हितों को सुरक्षित रखने की लड़ाई भी है।

PhysicsWallah का बड़ा लक्ष्य: FY30 तक ₹10,000 करोड़ का कारोबार, ऑनलाइन एजुकेशन से बढ़ेगी कमाई!

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *