IITF 2026: भारत के कारोबार का महाकुंभ, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी, जानिए इस बार क्या है खास?
IITF 2026: भारत में एक बार फिर कारोबार, संस्कृति और नए अवसरों का मंच सज चुका है। दिल्ली में 13 नवंबर 2026 से इसकी शुरुआत हो रही है। इसका आयोजन भारत मंडपम में किया जा रहा है।
इसमें छोटे से लेकर बड़े कारोबारी हिस्सा लेने वाले हैं। इनमें स्टार्टअप्स, MSME सेक्टर से जुड़े उद्यमी और बड़े-बड़े उद्योगपति शामिल हैं। हर साल की तरह इस साल भी कारोबारियों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह है और वे बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
इस बार मेले की खास बात यह है कि इसमें 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 11 देशों की भागीदारी होगी। इसके अलावा, 3,500 से ज्यादा प्रदर्शक अपने उत्पादों और सेवाओं को पेश करेंगे। ऐसे में यह मेला सिर्फ खरीदारी और मनोरंजन का केंद्र नहीं, बल्कि भारत के घरेलू कारोबार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच भी बनने जा रहा है।
IITF 2026 – इस बार की थीम और खासियत
IITF 2026: यह 46वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर ‘विकास और विरासत’ पर आधारित है। इसका मतलब यह है कि यह इस बात पर जोर देता है कि भारत में दोनों बातों को महत्व दिया गया है। पहला, भारत का विकास करना और साथ ही अपनी विरासत को भी संजोकर रखना। विकास में हर उन नई चीजों का स्वागत करना, जो भारत को बाकी देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए आगे बढ़ाएंगी, जैसे स्टार्टअप और इनोवेशन पर फोकस करना। वहीं, विरासत में हस्तकला और शिल्पकला को भी एक नए आयाम तक आगे लेकर जाना, जिससे भारत की अलग पहचान बनी रहे ।
यह मेला 14 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक दिल्ली के Bharat Mandapam में आयोजित होगा। हालांकि, इसका उद्घाटन 13 नवंबर को किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस बार IITF में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा 51 केंद्रीय मंत्रालयों, सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की भी भागीदारी होगी। ये सभी अपने उत्पादों, योजनाओं, उपलब्धियों और विकास से जुड़े कामों को प्रदर्शित करेंगे।
मेले में 17 हॉल में 1 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा प्रदर्शनी क्षेत्र तैयार किया गया है। यहां 3,500 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पाद और सेवाएं पेश करेंगे। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, जूते, किचन उपकरण, प्रोसेस्ड फूड, मसाले, कृषि उत्पाद, फर्नीचर, कॉस्मेटिक्स, ज्वेलरी और हस्तशिल्प जैसे कई सेक्टर शामिल होंगे।
32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी, जानिए कौन से राज्य होंगे Partner और Focus States
IITF 2026: इस बार IITF की खासियत यह है कि इसमें भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भी है और साथ ही इस बार 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 11 देशों की प्रदर्शनियां भी मेले का हिस्सा हैं।
इससे भारत के कारोबारियों को यह फायदा होगा कि वे दूसरे देशों के कारोबार को समझ पाएंगे और उनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे किसी बिजनेस मॉडल का उपयोग आगे अपने कारोबार में कर पाएंगे।
अगर राज्यों की बात करें, तो बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को पार्टनर स्टेट्स बनाया गया है। वहीं, असम, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल को फोकस स्टेट्स का दर्जा दिया गया है।
पार्टनर और फोकस राज्यों को अलग-अलग चुनने का प्रमुख कारण यह है कि इन सभी राज्यों की खासियतों और क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए उनका बेहतर इस्तेमाल किया जा सके, जो भारत के लिए लाभकारी साबित होगा। इससे स्थानीय कारोबारियों और कारीगरों को संभावित खरीदारों तक पहुंचने और नए व्यापारिक संपर्क बनाने में मदद मिल सकती है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय भागीदारी की बात करें तो इस बार 11 देशों के प्रदर्शक अपने उत्पादों और सेवाओं के साथ शामिल होंगे। इनमें थाईलैंड, ईरान, घाना, नेपाल, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), तुर्किये, चीन, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देश शामिल हैं।
छोटे कारोबारियों और उद्योगों के लिए कितना खास है IITF 2026?
यह IITF मेला छोटे कारोबारियों के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि यह उन्हें बड़े स्तर पर अपने कारोबार की मार्केटिंग करने का मौका देगा और अपने उत्पादों की पहुंच बढ़ाना आसान बनाएगा।
इस बार हम मेले में ‘हॉल ऑफ इंस्पिरेशन’ देख सकेंगे। इसमें डीप-टेक, एग्री-टेक, ड्रोन, हेल्थकेयर, स्पेस और एडटेक जैसे स्टार्टअप बिजनेस शामिल हैं। यहां युवाओं को भी अपने इनोवेशन दिखाने का मौका मिलेगा।

हालांकि, इस मेले की असली सफलता इस बात से तय होगी कि यहां बनने वाले कारोबारी संपर्क आगे चलकर कितने नए ऑर्डर, निवेश और व्यापारिक अवसरों में बदलते हैं। अगर स्थानीय उत्पादों और छोटे कारोबारियों को नए बाजार मिलते हैं, तो IITF भारत के घरेलू उद्योगों और व्यापार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
इसके अलावा एक ज़िला एक उत्पाद (ODOP) पैविलियन इस मेले का एक और बड़ा आकर्षण होगा। इसमें भारत के 21 राज्यों के ख़ास उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इस पैविलियन का उद्देश्य भारत के विभिन्न ज़िलों में बने ख़ास उत्पादों और शिल्पों को उजागर करना है।
इसलिए इस पैविलियन के माध्यम से छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से कलाकारों और व्यापारियों को भी अपने सामान बेचने का मौका मिलेगा।
IITF का एक और बड़ा फायदा यह है की यह व्यापारियों को उनके ग्राहकों साथ ही अन्य व्यापारियों और कंपनियों से मिलने का मौका देता है। इससे उन्हें अपने उत्पादों की मांग जानने और अपने व्यवसाय में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
अंत में
IITF 2026: सामान्य तौर पर IITF 2026 भारत के सभी उद्योग नेताओं और व्यापारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। इस मेले के माध्यम से भारत का विकास और उसकी विरासत को बढ़ावा मिलेगा। इस साल इसमें 3500 से ज्यादा प्रदर्शक भाग लेंगे।
लेकिन इस मेले की असली सफलता इस बात पर निर्भर करेगी की इसमें कितने ऑर्डर, निवेश और व्यापारिक अवसर पैदा होंगे जो मेले के दौरान बने व्यापारिक संपर्कों से होंगे। अगर स्थानीय उत्पाद और व्यापारी नए बाजार बना पाते हैं तो IITF भारत के घरेलू उद्योगों और व्यापार के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है।