EPFO WhatsApp Service – PF Balance Check
| |

आपके PF की पूरी जानकारी अब WhatsApp पर!

EPFO WhatsApp Service: नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह आसान नहीं है कि वे हर वक्त यह देख सकें कि वे जो पैसे कमा रहे हैं, उस पैसे का PF यानी Provident Fund, जो उन्हें रिटायरमेंट के बाद मिलता है, उसमें कितना पैसा जमा हुआ है। आए दिन की भागदौड़ और काम में यह उनके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है।

अगर हम अब तक की बात करें, तो अब तक कर्मचारियों को अपने PF Account में जमा कुल रकम, Employer के Contribution और हाल की Transactions की जानकारी लेने के लिए EPFO Portal पर Login करना पड़ता था। और यह पूरी प्रक्रिया नौकरीपेशा लोगों के लिए आसान नहीं होती थी। लेकिन अब इसे आसान बनाने के लिए Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) ने नई WhatsApp Service शुरू की है। इस नए बदलाव से कोई भी कर्मचारी आराम से घर बैठे अपना EPF Balance चेक कर सकता है और साथ ही वे पिछले पांच साल के Transactions की जानकारी भी देख सकते हैं और सीधे EPF Passbook तक पहुंच सकते हैं।

 ये पूरी सुविधा कर्मचारियों की PF सेवा को आसान बनाना है, ताकि वे अपनी कमाई की जमा राशि को अच्छी तरह समझ सकें और साथ ही उन्हें छोटी-छोटी जानकारी के लिए EPFO Office जाने की जरूरत न पड़े।

EPFO की नई WhatsApp Service क्या है?  

1 नवंबर 2026 को 74वें Foundation Day के अवसर पर EPFO ने WhatsApp से जुड़ी सेवाओं की शुरुआत की। इस सुविधा को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने लॉन्च किया।

अब हर EPF सदस्य WhatsApp के जरिए अपने PF Account का Balance, पिछले पांच साल के Transactions और Passbook की जानकारी प्राप्त कर सकता है।

इसके साथ ही, इस Platform पर प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन और सहायता भी उपलब्ध कराने की बात कहगई है।

इससे सभी कर्मचारियों को EPFO Member Portal पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें WhatsApp के जरिए बड़ी आसानी से सारी जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी।

WhatsApp से अपना PF Balance कैसे चेक करें? 

EPFO की इस सुविधा का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए सदस्यों को कुछ आसान Steps Follow करने होंगे। 

वे Steps जिन्हें आपको Follow करना है:

1. EPFO का WhatsApp Number Save करें।

आपको EPFO का यह नंबर +91 87964 41800 Save करना होगा। इसके अलावा, EPFO द्वारा दिए गए QR Code को Scan करके भी सीधे Chat शुरू की जा सकती है।

2.  WhatsApp पर Hi लिखकर भेजें 

अब WhatsApp खोलें और EPFO के सेव किए गए नंबर पर ‘Hi’ लिखकर Message भेजें। इसके बाद आपको Chatbot की तरफ से Welcome Message AAYEGA

3: अपनी पसंदीदा Language चुनें 

Welcome Message मिलने के बाद Chatbot आपको अपनी पसंदीदा भाषा चुनने का विकल्प देगा। 

4: PF Balance का विकल्प चुनें

Language चुनने के बाद Chatbot के Menu में PF Balance Check करने का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प को चुनने के बाद दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

5: OTP Verification पूरा करें

इसके बाद पहचान की पुष्टि के लिए OTP Verification की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। OTP आपके UAN यानी Universal Account Number से Registered Mobile Number पर भेजा जाएगा।

 6: अपना PF Account चुनें

Verification पूरा होने के बाद अगर आपके UAN से एक से ज्यादा PF Accounts जुड़े हैं, तो संबंधित PF Account या Member ID चुनें।

 7: स्क्रीन पर देखें अपना PF Balance

अब Chatbot आपके चुने हुए PF Account से जुड़ी Balance की जानकारी दिखाएगा। इस तरह आप घर बैठे WhatsApp के जरिए अपने PF Account में जमा रकम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp से EPF Passbook कैसे Download करें?  

इस सुविधा के जरिए न सिर्फ PF Balance, बल्कि EPF Passbook तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा। EPF Passbook एक Account Statement की तरह होती है, जिसमें कर्मचारी के Contribution और Transaction से जुड़ी सभी जानकारियां दी जाती हैं।

Last 5 Transactions कैसे देखें? 

अभी की PF की जानकारी के साथ-साथ पिछले पांच सालों की PF की जानकारी भी जान सकेंगे। तो जिन भी कर्मचारियों को पहले की जानकारी नहीं होगी, वे अब अपने PF Account का पूरा अपडेट ले सकेंगे। 

यह सुविधा खासतौर पर उन कर्मचारियों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो नियमित रूप से अपना PF Account Check नहीं करते।

EPFO WhatsApp Service – PF Balance Check
Image Source: Google

UAN और OTP Verification क्यों है जरूरी?

इस पूरी प्रक्रिया में UAN और OTP Verification की अहम भूमिका है।

UAN यानी Universal Account Number एक ऐसा यूनिक नंबर है, जिसके जरिए कर्मचारी के EPF Account और उससे जुड़े Member IDs को एक साथ जोड़ा जाता है।

जब कोई कर्मचारी WhatsApp के जरिए अपना PF Balance चेक करता है, तो उसकी पहचान की पुष्टि करना जरूरी होता है। इसी वजह से Registered Mobile Number पर OTP भेजा जाता है।

इसलिए जरूरी है कि आपका Mobile Number UAN के साथ Registered हो और आपके UAN से जुड़ी जानकारी सही हो।

साथ ही, किसी भी अनजान व्यक्ति या नंबर के साथ अपना OTP, Password या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।

निष्कर्ष

EPFO की WhatsApp Service नौकरीपेशा लोगों के लिए PF से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का एक नया और आसान तरीका है। अब कर्मचारी अपने PF Balance, पिछले पांच Transactions और Passbook की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर हासिल कर सकते हैं।

यह पहल EPFO की Digital Services को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक कदम है। खासकर उन लोगों के लिए यह उपयोगी हो सकती है, जिन्हें बार-बार Portal पर Login करके अपने PF Account की जानकारी निकालने में परेशानी होती है।

इसलिए अगर आपकी Salary से भी हर महीने PF कटता है, तो अपने Account की जानकारी नियमित रूप से चेक करते रहें और अपनी मेहनत की कमाई का हिसाब जरूर रखें।

जेन्सेन हुआंग(Jensen Huang) की कहानी: Denny’s में धोते थे बर्तन, आज AI की दुनिया के बादशाह, अब Honey Trap विवाद से चर्चा में!

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *