एक ऐसे सुपरहीरो की कहानी जिसे हम सालों से देखते हुए आए है, अब एक ऐसे अध्याय पर पहुँच चुकी है जिसे कोई कल्पना भी नही कर सकता है। हम यहाँ बात कर रहे है spiderman की नई मूवी Spider-Man: Brand New Day की जो अब रिकार्ड तोड़ने की सीमा पार सकती है।
सालों की मेहनत और ना जाने कितने करोड़ों की यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।
यहां हम चर्चा सिर्फ इसस मूवी की कहानी की ही नही बल्कि उसकी कमाई और उत्पादन लागत की भी करेंगे। और समझेंगे की आने वाले दिनों में यह कैसा प्रदर्शन करेगी साथ ही Production को इससे कितना लाभ या मुनाफा मिलेगा।
इस मूवी की कहानी
मार्वल सिनमैटिक यूनवर्स (MCU) की Spider-Man: Brand New Day की कहानी ईमोशनल, पर्सनल और रहस्य से भारी हुई बताई जा रही है। Spider-Man: No Way Home के सैड एन्डिंग के बाद यह फिल्म पीटर पार्कर की ज़िंदगी के नए सिरे से शुरुआत करेगी।
No Way Home के अंत के बाद यह फिल्म कुछ सालों बाद का दृश्य दिखाएगी। ऐसे मे डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के कारण पीटर पार्कर को सब भूल चुके है। यहां तक की उसके सबसे करीबी दोस्त एमजे और नेड भी उसे नहीं पहचानते।
ऐसे में पीटर एक नई शुरुआत करता है। और अकेले ही New York City की रक्षा भी करता है। लेकिन इस बार उसका सामना एक ऐसे Villain से होता है जो लोगों के दिमाग और यादों पर काबू करने की क्षमता रखता है।
इसके साथ ही मूवी में हमे जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा। The Punisher की एंट्री भी इसबार हमे मूवी में देखने को मिल सकती है जो इससे और भी ज्यादा दिलचस्प बना देती है।

कास्टिंग और कुल लागत कितनी
इस फिल्म के निर्देशक है डेस्टिन डेनियल क्रेटन, जो Shang-Chi And The Legend Of The Ten Rings फिल्म का निर्देशन कर चुके है।
इसकी स्टारकास्ट में Tom Holland को Spiderman का किरदार निभा रहे है और उनके साथ है Zendaya (एमजे) और Jacob Batalon (नेड) जो दो दोस्तों के किरदार की भूमिका में है। साथ ही जॉन बर्नथल, मार्क रफैलो, माइकल मैंडो और ट्रामेल टिलमैन भी इस मूवी में कास्ट हुए है।
मार्वल स्टुडियोस और सोनी पिक्चर्स ने फिलहाल कोई सार्वजनिक बजट फिल्म निर्माण का पेश नही किया है लेकिन हॉलिवुड ट्रेड रेपोर्ट्स के अनुसार इसका बजट अनुमानित तौर पर 200 से 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि 1700 से 2100 करोड़ रुपए के बीच माना जा रहा है। लेकिन यह सिर्फ अनुमानित बजट है, अभी इसकी पुष्टि Production House द्वारा नही की गई है।
इन सब आंकड़ों से इतना तय है कि फिल्म का बजट निश्चित रूप से अधिक है मगर फिल्म में एक्शन और picture quality देखकर यह समझना इतना भी मुश्किल नहीं की इसकी लागत इतनी ज्यादा क्यों है।
अभी तक की कमाई
यूं तो Spider-Man की हर मूवी blockbuster रहती है मगर Brand New Day की बात ही लोगों के लिए कुछ अलग है। ट्रेलर में दिखाए हुए सीनस को लेकर जनता में काफी उत्साह देखने को मिला है। गुरुवार को भारत में रिलीज हुई यह मूवी पहले दिन 60 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी थी लेकिन जैसे-जैसे दिन निकलते गए और वीकिन्ड नजदीक आया, तो अचानक से ticket buying में बढ़ोतरी साफ नजर आई। जैसे लोगों ने नजर जमा रखी हो की कब वीकिन्ड आए और वह मूवी देखने के लिए सिनेमा घरों में जाए।
रविवार तक भारत में Brand New Day की कमाई 77 करोड़ रुपए पहुच गई थी और यह धुरंधर, आदिपुरुष और पठान के बाद भारत की चौथी सबसे कमाए जाने वाली फिल्म बन चुकी है। अबतक के अनुमानित आंकड़ों के बाद भारत में यह ₹362.61 करोड़ कमाई कर चुकी है जो अपने में ही यह कोई इतिहास से कम नहीं।
लेकिन यहां सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में इसका डंका बज रहा है। अगर हम वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 1 बिलियन डॉलर की चरम सीमा पर पहुँच गई है, और सिर्फ 4 से 5 दिन में इसकी कमाई ने सबके होश उड़ा दिए है।
और कितना कमाने का आसार
1 बिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई वो भी सिर्फ 4 से 5 दिनों में साफ दर्शाता है कि आने वाले दिनों में Spider-Man: Brand New Day लगभग 2 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा आगे निकलने की क्षमता रखती है। यह भले ही हैरान कर देने वाली बात हम सब के लिए हो सकती है मगर इस फिल्म के लिए नहीं।
4 से 5 दिनों मे अगर किसी फिल्म का प्रदर्शन इतना बेहतरीन हो तो 2 बिलियन डॉलर की कमाई भी वह आराम से कर सकती है। यह आंकड़ा इस मूवी के लिए बहुत बड़ा भी नहीं है जिस कदर यह आगे बढ़ती नजर आ रही है।
सोचने वाली बात यह है की दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आई है की एक सप्ताह के अंदर ही इतनी बड़ी रकम इसने हासिल कर लिया है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय मे यह 2 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई यह कर सकती है।
अब सबसे दिलचस्प बात यह होगी कि आने वाले हफ्तों में दर्शकों का उत्साह कितना बरकरार रहता है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार कितनी तेज बनी रहती है। अगर फिल्म इसी तरह मजबूत प्रदर्शन करती रही, तो Spider-Man: Brand New Day न सिर्फ Marvel और Sony Pictures के लिए बड़ी सफलता साबित हो सकती है, बल्कि यह सुपरहीरो सिनेमा के इतिहास में भी अपना एक नया अध्याय लिख सकती है।

निष्कर्ष
Spider-Man: Brand New Day की कमाई से कहानी तक, बाकी फिल्मों से कई अलग और बेहतरीन साबित हो रही है और आने वाले दिनों में अब यह देखना होगा की इस मूवी की चर्चा ऐसे ही बर्करार रहेगी या ये चमक वक़्त के साथ फ़ीकी पड़ती जाएगी। हालकीं दर्शकों के बीच इसका क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। और आने वाले समय में OTT प्लेटफॉर्म से भी इसकी कमाई में बढ़ोतरी साफ है। तो अब देखना यह होगा की यह मूवी और कितना बेहतरीन प्रदर्शन करेगी साथ ही कैसे यह MCU को प्रभावित करेगा और कितना।