Delhi Pollution Data Missing
| |

दिल्ली(Delhi) में प्रदूषण(Pollution) का डेटा गायब।

Delhi Pollution Data Missing: हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली(Delhi) की हवा प्रदूषित हो रही है और प्रदूषण(Pollution) का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिवाली पर जलाए जाने वाले पटाखों, वाहनों से निकलने वाले धुएँ, निर्माण कार्यों और मौसम में बदलाव के कारण हवा की गुणवत्ता और खराब हो जाती है। इस बार भी दिल्ली की हवा में प्रदूषण(Pollution) का स्तर बढ़ा हुआ है, और इस बार भी प्रदूषण(Pollution) की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 

लोगों को साँस लेने में परेशानी हो रही है। आँखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस बार सिर्फ प्रदूषण(Pollution) ही चर्चा का विषय नहीं है। इस बार प्रदूषण(Pollution) से भी ज़्यादा चर्चा एक दूसरी वजह से हो रही है। दरअसल, दिल्ली(Delhi) में जब प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा था, उसी दौरान प्रदूषण(Pollution) मापने वाले कई निगरानी केंद्रों से PM2.5 के आँकड़े गायब हो गए।

इस मामले के सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि प्रदूषण(Pollution) पर निगरानी रखने वाले केंद्र आखिर किस तरह लापरवाही बरत रहे हैं और उनकी जिम्मेदारी क्या है। साथ ही, सरकारी व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

Delhi Pollution Data Missing: CREA की रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ?

Delhi Pollution Data Missing: Centre for Research on Energy and Clean Air यानी CREA कि रिपोर्ट में डेटा गायब होने का मामला सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक, कई डेटा सेंटर गायब थे और ये 8 नवंबर की रात से लेकर 9 नवंबर की सुबह तक गायब रहे। दिल्ली के कई एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों से PM2.5 का डेटा उपलब्ध नहीं था।

दिल्ली में मौजूद कुल 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 8 नवंबर की रात 11 बजे तक 23 स्टेशनों पर PM2.5 की रीडिंग उपलब्ध नहीं थी। रात 12 बजे तक यह संख्या बढ़कर 29 हो गई और 9 नवंबर की सुबह 1 बजे तक 36 स्टेशनों से PM2.5 के आंकड़े गायब हो गए।

यानी उस समय दिल्ली के कुल 59 प्रदूषण(Pollution) निगरानी केंद्रों में से केवल 23 केंद्र ही PM2.5 का डेटा उपलब्ध करा रहे थे।

यह स्थिति एक गंभीर मामला है, क्योंकि दिवाली के बाद प्रदूषण(Pollution) का स्तर काफी बढ़ जाता है। ऐसे में डेटा का उपलब्ध होना बहुत ज़रूरी हो जाता है, ताकि प्रदूषण(Pollution) के सटीक आँकड़े जुटाए जा सकें और उस पर नियंत्रण किया जा सके। साथ ही, लोगों को भी इस बारे में जानकारी दी जा सके, ताकि वे सतर्कता बरत सकें।

सबसे पहले यह जानना ज़रूरी है कि PM2.5 है क्या? 

Delhi Pollution Data Missing: PM2.5 हवा में मौजूद प्रदूषण(Pollution) के छोटे कारण होते हैं, इनका आकार 2.5 माइक्रोमीटर या कई बार उससे भी बहुत छोटा होता है, और ये छोटे प्रदूषण(Pollution) के कारण साँस के साथ हमारे फेफड़ों में चले जाते हैं और अंदर तक पहुँच जाते हैं, और इसका लगातार संपर्क हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है।

वे सभी लोग जो पहले से ही साँस की समस्या से जूझ रहे हैं, यह उनके लिए बहुत खतरनाक साबित होता है, बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह हवा उनकी परेशानी को और बढ़ा सकती है!

Delhi Pollution Data Missing
Image Source: Google

PM2.5 के बढ़ते स्तर से अस्थमा, सांस लेने में परेशानी, फेफड़ों और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

यही वजह है कि दिल्ली जैसे बड़े शहर में PM2.5 की निगरानी बेहद महत्वपूर्ण है। अगर इन प्रदूषित कणों का सही डेटा ही उपलब्ध नहीं होगा, तो प्रदूषण(Pollution) की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है।

क्या प्रदूषण का वास्तविक स्तर सरकारी आंकड़ों से ज्यादा था? 

Delhi Pollution Data Missing: अब सवाल यह उठता है कि क्या आँकड़े जो बताए जा रहे हैं, उनमें कितना बदलाव है और क्या आँकड़ों की स्थिति बदल गई है, ताकि इससे प्रदूषण की गंभीरता को छिपाया जा सके, क्योंकि

दिवाली की रात दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर PM2.5 का स्तर 1,000 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के आसपास पहुँचने के बाद रीडिंग गायब हो गई थी।

इससे यह आशंका और मजबूत हुई कि जिन घंटों में प्रदूषण सबसे ज्यादा था, उन्हीं घंटों में कई केंद्रों से आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे।

हालांकि, इन आंकड़ों के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि सभी केंद्रों का डेटा जानबूझकर हटाया गया था। इसके पीछे की वास्तविक वजह की जांच और आधिकारिक स्पष्टीकरण जरूरी है।

तकनीकी खराबी या मॉनिटरिंग सिस्टम की विफलता? 

Delhi Pollution Data Missing: सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि 36 स्टेशनों का डेटा एक साथ गायब कैसे हो गया? इस पूरे मामले में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन एक साथ 36 स्टेशनों में तकनीकी गड़बड़ी का मामला संदेह के घेरे में डालता है।

अब जिम्मेदार एजेंसियों से उठ रहे हैं ये सवाल

Delhi Pollution Data Missing: CREA की रिपोर्ट और बाद में सामने आए अतिरिक्त आंकड़ों ने दिल्ली(Delhi) की प्रदूषण(Pollution) निगरानी व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे पहला सवाल यह है कि जब प्रदूषण(Pollution) का स्तर तेजी से बढ़ रहा था, तब मॉनिटरिंग स्टेशनों से PM2.5 का डेटा क्यों गायब हुआ?

दूसरा सवाल यह है कि क्या संबंधित एजेंसियों को इस तकनीकी समस्या की जानकारी पहले से थी और अगर थी, तो इसे ठीक करने के लिए समय रहते क्या कदम उठाए गए?

तीसरा सवाल यह है कि क्या गायब आंकड़ों को आधिकारिक AQI की गणना में शामिल करने की कोई व्यवस्था है?

इसके अलावा, यह भी जरूरी है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच करें और लोगों के सामने स्पष्ट जानकारी रखें।

निष्कर्ष: प्रदूषण(Pollution) से लड़ाई में सही आंकड़े भी जरूरी

Delhi Pollution Data Missing: दिल्ली की खराब हवा केवल प्रदूषण(Pollution) तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। और अगर समय पर किसी भी कारणवश आँकड़े उपलब्ध नहीं होते हैं, तो ऐसे में लोगों की सुरक्षा कर पाना भी मुश्किल हो जाएगा।

क्योंकि सवाल सिर्फ यह नहीं है कि दिल्ली(Delhi) की हवा कितनी जहरीली है, बल्कि यह भी है कि लोगों को उनकी हवा की सही तस्वीर मिल रही है या नहीं?

Author: Riya Jha

पर्दे पर विलेन, बिजनेस में खिलाड़ी! डैनी डेन्जगोंपा(Danny Denzongpa) ने ₹40 करोड़ का दांव खेलकर विजय माल्या की बढ़ाई मुश्किलें

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *