आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं किसी लोकल ब्रोकर ऑफिस से और एक दिन पता चलता है कि आपके अकाउंट में ऐसे ट्रेड्स हुए, जिनकी परमिशन आपने कभी नहीं दी या फिर आपको गारंटीड रिटर्न का सपना दिखाकर आपका पैसा लगवा दिया गया।
क्या-क्या बदलेगा:
अब देखिये इसमें आखिर आज तक क्या होता आया था कि सारा दोष लोकल फ्रेंचाइज पर डाल दिया जाता था और बड़ा ब्रोकर खुद को बचा लेता था, लेकिन 7 अगस्त 2026 को NSE ने एक ऐसा Proposal जारी किया है, जो पूरे Broking System की जिम्मेदारी बदल सकता है।
अगर लोकल फ्रेंचाइज गलती करेगी, तो जवाब सिर्फ उसे नहीं, बल्कि उस बड़े ब्रोकर को भी देना पड़ सकता है, जिसके नाम पर वह कारोबार कर रही है। लेकिन आखिर NSE ऐसा क्यों करना चाहता है? क्या अब शेयर मार्केट में निवेश करना पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा और क्या इससे छोटे Broker Offices पर असर पड़ेगा|
माजरा क्या है ?
आइए पूरे मामले को आसान भाषा में समझते हैं। सबसे पहले समझिए कि मामला आखिर है किसका। जब भी हम शेयर मार्केट में अकाउंट खुलवाते हैं, तो अक्सर किसी बड़े Broker के Local Office या Franchise में जाते हैं।
बहुत से लोग यही मानते हैं कि वही Office Broker है, लेकिन असलियत थोड़ी अलग है। इस पूरे सिस्टम में सबसे ऊपर Stock Exchange होता है, उसके बाद Registered Stock Broker और फिर आते हैं Authorised Persons, जिन्हें AP कहा जाता है। यानी आसान भाषा में समझें तो पूरा ढांचा कुछ ऐसा है इसे ऐसे समझिए NSE आपके घर तक नहीं आता, NSE, Broker को जोड़ता है। Broker, अपने Authorised Person यानी Local Office को जोड़ता है और वही Local Office, आप जैसे Investors तक पहुंचता है।
Authorised Person का पूरा खेल:
Authorised Person खुद Broker नहीं होता, बल्कि Broker का Local Partner या Franchise होता है। वही आपके शहर में Office चलाता है, आपका Demat Account खुलवाता है, Trading से जुड़ी सहायता देता है और नए Clients जोड़ता है। लेकिन वह Broker के License के तहत काम करता है। यहीं से इस पूरी कहानी की शुरुआत होती है।
अब सवाल है कि आखिर दिक्कत क्या थी? पिछले कुछ वर्षों में भारत में करोड़ों नए Retail Investors शेयर मार्केट से जुड़े हैं। Online Trading तेजी से बढ़ी है और बड़े-बड़े Brokers छोटे शहरों तक Franchise Network के जरिए पहुंच चुके हैं। लेकिन इसी के साथ शिकायतें भी बढ़ी हैं।
कई मामलों में निवेशकों ने आरोप लगाए कि उन्हें Guaranteed Return का लालच दिया गया, कहीं बिना अनुमति के उनके अकाउंट में Trades किए गए, तो कहीं Risk छिपाकर Products बेचे गए। जब विवाद हुआ, तो कई बार जिम्मेदारी Local Franchise और बड़े Broker के बीच उलझकर रह गई। यही वजह है कि अब NSE इस पूरे सिस्टम को ज्यादा जवाबदेह बनाना चाहता है।
इसी उद्देश्य से National Stock Exchange ने एक Consultation Paper जारी किया है। इसका मतलब यह है कि ये नियम अभी लागू नहीं हुए हैं, बल्कि इन्हें लागू करने से पहले Market Participants से सुझाव मांगे जा रहे हैं।
27 अगस्त तक Feedback लिया जाएगा और उसके बाद SEBI तथा NSE मिलकर अंतिम नियम तय कर सकते हैं। लेकिन इस Proposal में ऐसे कई बदलाव सुझाए गए हैं, जो पूरे Broking Industry की कार्यप्रणाली बदल सकते हैं।

Image Credit: Google
असर:
सबसे पहला बड़ा बदलाव यह है कि अब Authorised Person बनना पहले जितना आसान नहीं रहेगा। NSE चाहता है कि इस भूमिका में वही लोग आएं, जिनके पास पर्याप्त योग्यता और क्षमता हो। इसलिए बेहतर Educational Qualification, संबंधित Work Experience और Mandatory NISM Certification का प्रस्ताव रखा गया है।
इसके साथ Financial Strength भी जरूरी होगी। अगर कोई Individual AP बनना चाहता है, तो उसके पास कम से कम 5 लाख रुपये की Net Worth होनी चाहिए। वहीं Partnership, LLP या Company के रूप में काम करने वाले AP के लिए 25 लाख रुपये की Minimum Net Worth प्रस्तावित की गई है।
इसके अलावा Broker के पास 1 लाख रुपये की Security Deposit भी रखनी होगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि अनुभवहीन या आर्थिक रूप से कमजोर लोग निवेशकों के पैसों से जुड़े काम में आसानी से प्रवेश न कर सकें।
हालांकि इस Proposal का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा Broker की जिम्मेदारी से जुड़ा है। अभी तक अगर कोई Local Franchise या Authorised Person गलत वादे करता था, Mis-selling करता था, बिना अनुमति के Trading करता था या Investor को गुमराह करता था, तो कई मामलों में Broker खुद को अलग दिखाने की कोशिश करता था।
लेकिन NSE का प्रस्ताव इस व्यवस्था को बदलना चाहता है। अगर कोई AP गलत काम करता है, तो उसके साथ-साथ Broker को भी जवाब देना पड़ सकता है। यानी Broker अब यह नहीं कह पाएगा कि गलती सिर्फ Franchise की थी। यही कारण है कि अब Brokers को अपने Authorised Persons की लगातार निगरानी करनी होगी।
उन्हें Regular Audit, Surprise Inspection, Client Complaints की समीक्षा और असामान्य Trading Activities की Monitoring करनी होगी। यानी जिम्मेदारी सीधे ऊपर तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
NSE सिर्फ कागजी निगरानी तक सीमित नहीं रहना चाहता। इसलिए Proposal में Technology आधारित Monitoring पर भी जोर दिया गया है। इसके तहत Trading Terminals की Geo Tagging, Office में CCTV, Face Recognition या Biometric Login और यह सुनिश्चित करना कि Trading Terminal का इस्तेमाल वास्तव में वही व्यक्ति कर रहा है जिसे इसकी अनुमति है, जैसे सुझाव दिए गए हैं।
इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी व्यक्ति किसी दूसरी Location से या किसी दूसरे की पहचान का गलत इस्तेमाल करके Trading न कर सके। एक और महत्वपूर्ण बदलाव Social Media से जुड़ा है। आजकल इंटरनेट पर ऐसे कई लोग मिल जाते हैं जो “Guaranteed Return”, “Double Your Money” या “100% Profit” जैसे दावे करके निवेशकों को आकर्षित करते हैं।
NSE चाहता है कि Brokers अपने Authorised Persons के Social Media Accounts, Websites और Online Promotions पर भी नजर रखें। अगर कोई AP भ्रामक विज्ञापन चलाता है या ऐसे दावे करता है जो निवेशकों को गुमराह कर सकते हैं, तो Broker को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।
यानी अब जिम्मेदारी सिर्फ Physical Office तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि Digital Platforms भी निगरानी के दायरे में आएंगे। Investor Protection को और मजबूत करने के लिए Proposal में कुछ पुराने नियमों को भी दोहराया गया है। Authorised Person किसी Investor का पैसा अपने Bank Account में नहीं रख सकता, न ही वह Client की Securities अपने पास रख सकता है। इसके अलावा Brokers को अपने Clients को स्पष्ट रूप से बताना होगा कि AP की भूमिका क्या है और उन्हें Guaranteed Return जैसे झूठे वादों से सावधान रहने के लिए भी जागरूक करना होगा।
यानी यह Proposal सिर्फ नियमों को सख्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि Investor Awareness बढ़ाने की भी कोशिश करता है। अब सवाल उठता है कि NSE अभी ऐसा क्यों करना चाहता है। इसका जवाब पिछले कुछ वर्षों में भारतीय शेयर बाजार में आए बदलावों में छिपा है। Retail Investors की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है।

Image Credit: Google
Online Trading पहले से कहीं ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी है। Broker Franchise Network तेजी से बढ़ा है और Social Media पर Financial Content की बाढ़ आ गई है। लेकिन इसके साथ-साथ Unauthorized Trading, Fake Investment Promises, Mis-selling और Investor Complaints जैसे मामले भी बढ़े हैं।
ऐसे में NSE चाहता है कि पूरे सिस्टम में जवाबदेही तय हो और सिर्फ छोटे स्तर पर नहीं, बल्कि Broker तक जिम्मेदारी पहुंचे। अगर ये नियम लागू होते हैं, तो सबसे बड़ा फायदा Retail Investors को मिल सकता है। उन्हें बेहतर सुरक्षा मिलेगी, Fraud की संभावना कम हो सकती है और अगर कोई गड़बड़ी होती है, तो जिम्मेदारी तय करना पहले से आसान हो जाएगा। हालांकि दूसरी तरफ Brokers की Compliance Cost बढ़ेगी।
बड़े Brokers के लिए यह चुनौती संभालना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है, क्योंकि उनके पास पहले से Technology और Compliance Teams मौजूद हैं। लेकिन छोटे Authorised Persons के लिए नई Qualification, Certification, Net Worth और Monitoring Requirements पूरी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। संभव है कि कुछ छोटे APs इस अतिरिक्त Compliance Cost के कारण भविष्य में अपना कारोबार जारी न रख पाएं।
निष्कर्ष:
हालांकि यहां एक बात समझना बेहद जरूरी है कि ये नियम अभी लागू नहीं हुए हैं। फिलहाल यह सिर्फ एक Consultation Paper है। 27 अगस्त तक सभी Stakeholders अपने सुझाव दे सकते हैं। इसके बाद NSE और SEBI उन सुझावों की समीक्षा करेंगे और फिर Final Framework जारी किया जा सकता है। यानी फिलहाल Investors या Brokers को घबराने की जरूरत नहीं है।
लेकिन अगर यह Proposal अपने मौजूदा स्वरूप में लागू हो जाता है, तो भारत का Broking System पहले से कहीं ज्यादा जवाबदेह, पारदर्शी और Investor-Centric बन सकता है।
आखिर में बात सिर्फ शेयर मार्केट की नहीं है, बल्कि भरोसे की है। शेयर बाजार की सबसे बड़ी ताकत Investor का विश्वास होता है। NSE का यह Proposal उसी विश्वास को मजबूत करने की कोशिश करता दिखाई देता है।
ताकि अगर किसी Investor के साथ Local Office या Franchise स्तर पर कोई गड़बड़ी होती है, तो जिम्मेदारी तय हो सके और कोई बड़ा Broker सिर्फ यह कहकर बच न पाए कि “गलती हमारी नहीं, Franchise की थी।” अगर ये बदलाव लागू होते हैं, तो शायद पहली बार Local Franchise और बड़े Broker दोनों की जवाबदेही एक ही स्तर पर दिखाई देगी। और यही इस पूरे Proposal की सबसे बड़ी कहानी है।