Beyond Biz

Salman Khan की बहन को कोर्ट का समन! आखिर Being Human के नाम पर ऐसा क्या हुआ कि मामला अदालत तक पहुंच गया?

एक ऐसा ब्रांड जिसे करोड़ों लोग सिर्फ एक कपड़ों के ब्रांड के रूप में नहीं बल्कि सलमान खान(Salman Khan) की पहचान के रूप में जानते हैं। एक ऐसा नाम, जिसे लोग भरोसे, इंसानियत और चैरिटी से जोड़ते हैं, लेकिन अब अचानक उसी ब्रांड से जुड़ी एक खबर आज पूरे देश में सुर्खियां बन गई है कि सलमान खान (Salman Khan) की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री (Alvira Khan Agnihotri) को कोर्ट का समन मिला है।

बस इतना होना था कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं कोई कह रहा था कि करोड़ों का फ्रॉड हो गया, किसी ने कहा कि सलमान खान बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गए, तो किसी ने यह तक लिख दिया कि Being Human ब्रांड के पीछे कोई बड़ा खेल चल रहा था।

लेकिन क्या सच में ऐसा है या फिर एक बार फिर सोशल मीडिया ने आधी जानकारी को पूरी कहानी बना दिया, क्योंकि इस खबर की असली कहानी सिर्फ सलमान खान या उनकी बहन की नहीं है। यह कहानी है एक ऐसे बिजनेस मॉडल की जिसमें सिर्फ एक नाम करोड़ों रुपये का कारोबार खड़ा कर देता है और जब वही कारोबार विवाद में आता है तो सबसे पहले सवाल भी उसी नाम पर उठते हैं।

चंडीगढ़ से कहानी शुरू होती चंडीगढ़ से  ।

चंडीगढ़ के एक कारोबारी ने दावा किया कि उन्होंने Being Human Jewellery की फ्रेंचाइज़ लेने के लिए करीब 3 करोड़ रुपये का निवेश किया, उनका कहना है कि उन्हें भरोसा दिलाया गया कि Being Human जैसा बड़ा ब्रांड उनके बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा देगा। उन्हें मार्केटिंग सपोर्ट मिलेगा, ज्वेलरी की नियमित सप्लाई होगी ब्रांड प्रमोशन होगा और बिजनेस तेजी से बढ़ेगा। 

अब अगर आपके सामने भी सलमान खान जैसा बड़ा नाम हो और कहा जाए कि आप उसी ब्रांड के साथ बिजनेस करेंगे तो शायद आप भी यही सोचेंगे कि इसमें जोखिम बहुत कम होगा।

असली मामला !

यही भरोसा लेकर उस कारोबारी ने निवेश किया लेकिन शिकायत के मुताबिक कहानी कुछ और निकली। 

उनका आरोप है कि कुछ समय बाद ज्वेलरी की सप्लाई रुक गई, बिजनेस को जिस तरह का सपोर्ट देने का वादा किया गया था, वह नहीं मिला और धीरे-धीरे उनका शोरूम मुश्किलों में आ गया और करोड़ों रुपये का नुकसान होने लगा, कई कोशिशों के बाद जब बात नहीं बनी, तो मामला आखिरकार अदालत तक पहुंच गया। और अब इसी मामले में चंडीगढ़ की अदालत ने सलमान खान(Salman Khan), उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और इस बिजनेस से जुड़े कुछ अन्य लोगों को समन जारी किया है। बस यहीं से सोशल मीडिया ने पूरी कहानी को अलग दिशा दे दी। 

Beyond Biz

हर जगह सिर्फ एक लाइन दिखाई देने लगी कि सलमान खान की बहन को कोर्ट का समन। लेकिन यहीं सबसे बड़ी गलतफहमी शुरू होती है, क्योंकि कोर्ट का समन जारी होना और किसी को दोषी ठहरा देना दोनों बिल्कुल अलग बातें हैं। भारतीय कानून में जब किसी शिकायत के आधार पर अदालत को लगता है कि संबंधित लोगों का पक्ष भी सुना जाना चाहिए, तब कोर्ट समन जारी करती है। 

इसका मतलब सिर्फ इतना होता है कि अदालत चाहती है कि जिन लोगों के नाम शिकायत में हैं, वे कोर्ट में आकर अपनी बात रखें। ये मतलब तो कतई नहीं होता कि अदालत ने यह मान लिया है कि सामने वाला व्यक्ति दोषी है लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में इतनी बारीक बातें कौन समझाता है| 

वहां सिर्फ हेडलाइन चलती है कि सलमान खान(Salman Khan) की बहन को समन। और देखते ही देखते लाखों लोग बिना पूरी जानकारी के अपनी राय बना लेते हैं लेकिन कहानी में एक और बड़ा मोड़ है। क्योंकि दूसरी तरफ कंपनी का पक्ष बिल्कुल अलग है, पहले दिए गए अपने स्पष्टीकरण में कंपनी ने कहा था कि Being Human Jewellery का संचालन Style and Content Jewellery Pvt Ltd नाम की कंपनी कर रही थी। कंपनी का दावा है कि Being Human ब्रांड उन्हें लाइसेंस किया गया था और फ्रेंचाइज़, सप्लाई, मार्केटिंग और पूरे ऑपरेशन की जिम्मेदारी उसी कंपनी की थी।

यानी कंपनी की दलील साफ है, ब्रांड का नाम सलमान खान का हो सकता है लेकिन हर बिजनेस फैसला सलमान खान नहीं लेते थे। अब यहीं से यह मामला सिर्फ एक कोर्ट केस नहीं रहता, ये भारत की तेजी से बढ़ती Celebrity Business Industry का सबसे बड़ा सवाल बन जाता है। आज अगर आप किसी भी बड़े सेलिब्रिटी को देखें कोई कपड़ों का ब्रांड बेच रहा है। 

अब हाल की बात याद करें तो बीते 3 अगस्त को ही फेमस क्रिएटर भुवन बाम ने अपना परफ्यूम ब्रांड लांच किया, कोई फिटनेस चेन चला रहा है, कोई स्किनकेयर ब्रांड बना रहा है, कोई रेस्टोरेंट खोल रहा है लेकिन क्या हर सेलिब्रिटी खुद बैठकर यह पूरा बिजनेस चलाता है, बिल्कुल नहीं।

ब्रांड वैल्यू का पूरा खेल:

असल में ज्यादातर मामलों में सेलिब्रिटी सिर्फ अपना नाम और ब्रांड वैल्यू देते हैं बाकी पूरा बिजनेस दूसरी कंपनियां संभालती हैं, इसे ही कहते हैं Brand Licensing यानी एक कंपनी किसी मशहूर नाम का इस्तेमाल करने का अधिकार लेती है और उसके बदले फीस या रॉयल्टी देती है। 

इसके बाद वही कंपनी मैन्युफैक्चरिंग करती है, फ्रेंचाइज़ बेचती है, सप्लाई संभालती है और पूरा ऑपरेशन चलाती है। लेकिन यहां सबसे बड़ा खतरा भी छिपा होता है क्योंकि ग्राहक कंपनी का नाम याद नहीं रखते उन्हें सिर्फ सेलिब्रिटी याद रहता है। अगर बिजनेस शानदार चलता है तो लोग कहते हैं सलमान खान का ब्रांड बहुत अच्छा है। लेकिन अगर बिजनेस में दिक्कत आ जाए…

तो लोग कहते हैं सलमान खान ने धोखा दे दिया, यानी फायदा भी उसी नाम को और नुकसान भी उसी नाम को। यही वजह है कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटी आज अपने ब्रांड पार्टनर्स चुनने में पहले से कहीं ज्यादा सावधानी बरतते हैं। क्योंकि एक गलत बिजनेस पार्टनर सालों से बनाई गई छवि को कुछ ही दिनों में नुकसान पहुंचा सकता है।

अब इस पूरे मामले में अदालत क्या फैसला सुनाएगी क्या शिकायत सही साबित होगी, क्या कंपनी अपनी बात साबित कर पाएगी या फिर सभी आरोप खारिज हो जाएंगे अब इन सभी सवालों का जवाब अभी किसी के पास नहीं है। अब जवाब फिलहाल इसीलिए नहीं है क्योंकि मामला अभी शुरुआती कानूनी प्रक्रिया में है लेकिन इस खबर से एक बहुत बड़ा सबक जरूर मिलता है कि आज की दुनिया में Brand ही सबसे बड़ी Currency बन चुका है।

Beyond Biz

Zepto का IPO क्यों टल गया, और क्या कंपनी अब भी बच पाएगी

अंत में :

लोग कई बार प्रोडक्ट नहीं खरीदते बल्कि वे उस नाम पर भरोसा खरीदते हैं और जब वही भरोसा किसी विवाद में फंसता है तो सिर्फ अदालत में केस नहीं चलता, बल्कि करोड़ों लोगों के दिमाग में भी उस ब्रांड की छवि बदलने लगती है। शायद यही वजह है कि यह खबर सिर्फ एक कोर्ट समन की नहीं बल्कि उस भरोसे की भी कहानी है जो किसी सेलिब्रिटी का नाम करोड़ों लोगों के बीच बनाता है और यही भरोसा अगर कभी सवालों के घेरे में आ जाए तो उसका असर सिर्फ एक केस तक सीमित नहीं रहता|

बल्कि पूरे ब्रांड, पूरे बिजनेस और करोड़ों ग्राहकों के विश्वास पर पड़ता है अब देखना दिलचस्प होगा कि अदालत में आगे क्या होता है, लेकिन फिलहाल इतना जरूर समझ लीजिए समन एक कानूनी प्रक्रिया है, फैसला नहीं और जब तक अदालत अंतिम निर्णय नहीं देती, तब तक किसी भी व्यक्ति को दोषी मान लेना न तो कानूनी रूप से सही है और न ही तथ्यात्मक रूप से। लेकिन एक बात तय है सलमान खान की बहन को कोर्ट का समन वाली ये खबर आने वाले दिनों में सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि भारत की Celebrity Branding Industry की सबसे ज्यादा चर्चा होने वाली कहानियों में से एक बन सकती है।

Leave a Comment