Beyond Biz

ISRO का सबसे बड़ा फैसला: अब Rockets बनाएगी Private Companies!

18 जुलाई 2026, श्रीहरिकोटा। एक rocket launch pad से ऊपर उठता है। कैमरा shake करता है, धुआं फैलता है, लोग तालियां बजाते हैं। लेकिन ये rocket ISRO का नहीं है। ये भारत की एक private कंपनी का बनाया हुआ rocket है, जो अभी-अभी orbit में पहुंचा है। और यही वो पल है जिसने भारत की पूरी Space Story को हमेशा के लिए बदल दिया। सवाल ये है  अगर private कंपनियां अब rockets खुद बना और उड़ा सकती हैं, तो फिर ISRO का काम क्या बचा? 

क्या ISRO पीछे हट रहा है? या यहां कोई बड़ा गेम खेला जा रहा है? पिछले कुछ सालों में एक structural बदलाव चुपचाप हो रहा है। ISRO, जो दशकों से rockets design भी करता था और बनाता भी था, अब routine manufacturing industry को सौंप रहा है। पहली नजर में ये कमजोरी जैसा लग सकता है। जैसे सरकार अपनी सबसे बड़ी success story से हाथ खींच रही हो। लेकिन असली कहानी इसके बिल्कुल उल्टी है। और आज हम समझेंगे कि ISRO का ये फैसला भारत को space में एक superpower बना सकता है  बशर्ते ये सही तरीके से चले।

ISRO Private Companies: समझने के लिए थोड़ा पीछे चलते हैं

आज तक की कहानी में ISRO एक अकेला खिलाड़ी था  research भी वही करता, rocket design भी वही करता, और production लाइन पर खड़े होकर बनवाता भी वही था। अब सोचिए, अगर एक scientist अपना ज़्यादातर समय एक ही rocket को बार-बार बनाने में लगाए, तो उसके पास अगली पीढ़ी की technology बनाने के लिए समय ही नहीं बचेगा। यही वो problem थी जिसे ISRO ने पहचाना।

इसलिए मॉडल बदला जा रहा है: पहले  Research + Design + Manufacturing + Launch, सब कुछ एक ही जगह। अब  ISRO Research और Advanced Technology पर, और Industry Manufacturing और Scaling पर। यहां पहला बड़ा सबूत आता है। NSIL ने HAL-led consortium को पांच PSLV-XL rockets के पूरे production का contract दिया है  शुरू से आखिर तक। और SSLV की technology भी पहले ही HAL को transfer की जा चुकी है। यानी ये कोई भविष्य की योजना नहीं है। ये अभी, इसी समय हो रहा है।

लेकिन यहीं एक twist है। ये सिर्फ HAL और L&T की कहानी नहीं है। भारत में 2014 में सिर्फ एक space startup था। 2026 में ये संख्या 400 से ज़्यादा हो चुकी है। तो सवाल उठता है  इतनी सारी कंपनियां अचानक space में क्यों आ रही हैं? क्योंकि अब सिर्फ “ISRO का rocket बनाना” ही अवसर नहीं है। खुद की technology बनाना भी अवसर बन गया है।

Skyroot Aerospace इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। Skyroot ISRO का rocket copy नहीं कर रहा। वो अपना खुद का launch-vehicle technology stack बना रहा है  और उसी technology से Vikram-1 orbit तक पहुंचा। Agnikul Cosmos भी अपने propulsion systems पर independently काम कर रहा है। और इनके पीछे एक पूरी supply chain खड़ी हो रही है  Godrej Aerospace जैसी companies engines बना रही है| 

छोटी MSMEs precision parts बना रही हैं। यानी अब एक कंपनी नहीं, एक पूरा ecosystem बन रहा है। और मई 2026 में इसी इंडस्ट्री ने एक और मील का पत्थर छुआ  Skyroot भारत की पहली space-tech unicorn बनी, जिसकी valuation करीब $1.1 billion आंकी गई। Vikram-1 की सफल उड़ान ने इस भरोसे को और मजबूत कर दिया।

ISRO private companies rocket manufacturing in India
Image Source- Google

असली खेल:

लेकिन असली खेल यहां है  पैसा rocket बेचने से नहीं आएगा। भारत की space economy 2023 में करीब $8.4 billion थी  यानी दुनिया की space economy का सिर्फ 2%। सरकार का अनुमान है कि ये 2033 तक करीब $44 billion और 2040 तक करीब $100 billion तक पहुंच सकती है।

अब सोचिए इसका मतलब क्या है। हर एक launch सिर्फ एक rocket उड़ाना नहीं है। हर launch के पीछे दर्जनों satellites हैं, और हर satellite के पीछे real business है। Agriculture को track करते Earth Observation satellites। Broadband देते Communication satellites। Logistics सुधारते Navigation satellites। Disaster predict करते Weather satellites।

यानी ISRO का ये फैसला सिर्फ manufacturing outsource करना नहीं था। ये पूरे उद्योग को खोलने का फैसला था  ताकि rocket, satellite, data और services मिलकर एक विशाल economy बना सकें। लेकिन इसे सिर्फ success story मानना जल्दबाज़ी होगी। Rocket manufacturing बेहद capital-intensive और risky business है। एक launch failure सिर्फ rocket नहीं गिराता  वो निवेशकों का भरोसा भी गिरा सकता है।

दूसरा खतरा है overcapacity  अगर बहुत सी कंपनियां rockets बनाएं, लेकिन demand उतनी तेज़ी से न बढ़े, तो profitability मुश्किल हो जाएगी। और तीसरा, सबसे संवेदनशील मुद्दा  strategic technology। भारत को ये संतुलन बनाना होगा कि commercial growth भी हो, और national-security से जुड़ी technology पर सरकार का नियंत्रण भी बना रहे। इसलिए असली तस्वीर ये नहीं है कि “ISRO खत्म, private शुरू।” असली तस्वीर है  दोनों मिलकर आगे बढ़ें।

तो आम भारतीय के लिए इसका मतलब क्या है? इसका मतलब है नई तरह की high-value manufacturing jobs  engineers, technicians, data scientists। इसका मतलब है कि भारत सिर्फ अपने satellites नहीं, बल्कि दुनिया के satellites launch कर सकता है। सरकार का target है कि global space economy में भारत की हिस्सेदारी 2% से बढ़कर 2033 तक करीब 8%, और 2040 तक करीब 10% हो जाए।

निष्कर्ष:

अगर ये हुआ, तो space सिर्फ एक सरकारी गौरव की कहानी नहीं रहेगा  ये एक major export industry बन जाएगा। तो वापस उसी सवाल पर आते हैं जहां से हमने शुरुआत की थी। क्या ISRO पीछे हट रहा है? नहीं। ISRO वही करने जा रहा है जो सबसे मुश्किल है  अगली पीढ़ी की technology बनाना। और बाकी काम, industry को सौंपा जा रहा है, ताकि scale तेज़ी से बढ़ सके।

ISRO technology बनाएगा। Private sector उसे scale करेगा। और भारत उसे दुनिया को बेचने की कोशिश करेगा। सवाल अब ये नहीं कि भारत space में जाएगा या नहीं। सवाल ये है  जब भारत का अगला rocket उड़ेगा, तो क्या वो ISRO का logo लेकर जाएगा, या किसी private company का?

Kanda Express: प्याज़ की कीमत और सिस्टम की कहानी

Leave a Comment