RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, अब लोन लेना पड़ सकता है महंगा
RBI Repo Rate Hike 2026: अगर आपने होम लोन(Home Loan), कार लोन(Car Loan) या पर्सनल लोन(Personal Loan) लिया हुआ है या आने वाले दिनों में लोन(Loan) लेने की योजना बना रहे हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का हालिया फैसला आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। RBI ने रेपो रेट(Repo Rate) में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस फैसले के बाद बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो सकता है, जिसका असर आगे चलकर ग्राहकों को मिलने वाले लोन की ब्याज दरों पर भी देखने को मिल सकता है।
इसका मतलब है कि आने वाले समय में कुछ ग्राहकों की EMI बढ़ सकती है। वहीं, जो लोग नया लोन लेने की योजना बना रहे हैं, उन्हें पहले के मुकाबले अधिक ब्याज चुकाना पड़ सकता है।
लेकिन सवाल यह है कि आखिर RBI के इस फैसले का आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा? क्या पहले से चल रहे होम लोन(Home Loan) की EMI भी बढ़ जाएगी? और क्या कार खरीदने के लिए लिया जाने वाला लोन भी महंगा हो सकता है? आइए इन सभी सवालों को आसान भाषा में समझते हैं।
7 अक्टूबर को RBI ने रेपो रेट में की 0.25% की बढ़ोतरी
भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) ने 7 अक्टूबर 2026 को अपनी मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee यानी MPC) की बैठक में रेपो रेट(Repo Rate) बढ़ने का फैसला लिया । अब (RBI) आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 % बढ़कर 5.50% कर दिया है यानी इसमें 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हुई है। यह फैसला इसलिए भी चिंताएं बढ़ा रहा है क्योंकि इस समय देश दुनिया में महंगाई बढ़ चुकी है खाने पीने की चीजों से लेकर कच्चे तेल तक की कीमतों में महंगाई है, और यह दबाव आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर रहा है।
RBI का मुख्य उद्देश्य महंगाई को नियंत्रित रखना और अर्थव्यवस्था में कीमतों को स्थिर बनाए रखना है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है।
RBI ने अपनी मौद्रिक नीति का रुख भी न्यूट्रल से बदलकर ‘कैलिब्रेटेड टाइटनिंग’ कर दिया है। इसका संकेत है कि फिलहाल ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम है और आगे के फैसले महंगाई तथा आर्थिक परिस्थितियों को देखकर लिए जाएंगे।
आखिर क्या होता है रेपो रेट?
जैसे आम आदमी को पैसों की ज़रूरत पड़ने पर वह बैंक से लोन लेता है, ठीक उसी तरह जब बैंकों को पैसों की ज़रूरत होती है, तो वे RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से कर्ज लेते हैं।
और जैसे बैंक हमें एक निश्चित ब्याज दर पर लोन देते हैं, ठीक उसी तरह बैंकों को भी RBI से एक निश्चित ब्याज दर पर कर्ज मिलता है। इसी ब्याज दर को रेपो रेट (Repo Rate) कहा जाता है।
अब सवाल यह है कि बैंक इस कर्ज पर RBI को कितना ब्याज देते हैं? बैंक जिस ब्याज दर पर रिजर्व बैंक से पैसा उधार लेते हैं, उसे रेपो रेट (Repo Rate) कहा जाता है।
रेपो रेट(Repo Rate) का आपकी जेब पर क्या असर पड़ता है?
रेपो रेट(Repo Rate) घटने का सीधा असर बैंकों की उधार लेने की लागत पर पड़ सकता है। जब बैंकों को RBI से कम ब्याज दर पर पैसा मिलता है, तो उनके लिए फंड जुटाना सस्ता हो जाता है।
इसका फायदा बैंक अपने ग्राहकों तक भी पहुंचा सकते हैं। यानी होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरों में कमी आ सकती है।
दूसरी ओर, अगर रेपो रेट(Repo Rate) बढ़ता है, तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो सकता है, जिसका असर ग्राहकों को मिलने वाले लोन की ब्याज दरों पर भी पड़ सकता है।
Home Loan लेने वालों पर क्या पड़ेगा असर?
RBI कि फैसले का सबसे ज्यादा असर होम लोन के ग्राहकों को पड़ेगा। कई लोग 15, 20 या 25 साल तक हर महीने EMI चुकाते हैं। ऐसे में ब्याज दरों में थोड़ा-सा बदलाव भी लंबे समय में उनके कुल भुगतान को प्रभावित कर सकता है।
किसी व्यक्ति ने फ्लोटिंग रेट पर अपना होम लोन लिया है उसका बैंक रेपो रेट बढ़ने के बाद ब्याज दर बढ़ता है, तो उसकी EMI बढ़ सकती है। कुछ मामलों में बैंक EMI बढ़ाने के बजाय लोन चुकाने की अवधि यानी टेन्योर भी बढ़ा सकते हैं।
इसका मतलब है कि ग्राहक को पहले से अधिक समय तक लोन चुकाना पड़ सकता है।
हालांकि, इसका असर सभी होम लोन ग्राहकों पर एक जैसा नहीं होगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उनका लोन किस ब्याज दर व्यवस्था से जुड़ा है और बैंक ने नई दरें कब से लागू की हैं।
Car Loan और Personal Loan भी हो सकते हैं महंगे
जिन लोगों को कर खरीदनी है या घर खरीदना है तो ऐसे पर्सनल जरूरतों के लिए लोन लेने वालों के लिए भी यह फैसला महत्वपूर्ण है।
अगर बैंक अपनी लेंडिंग रेट बढ़ाते हैं, तो नए ग्राहकों को कार लोन और पर्सनल लोन पहले के मुकाबले अधिक ब्याज दर पर मिल सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर, कोई व्यक्ति नई कार खरीदने के लिए बैंक से पांच साल का लोन लेने की योजना बना रहा है। अगर उस बैंक ने अपनी ब्याज दर बढ़ा दी, तो उसे उसी लोन के लिए पहले से ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ सकता है।
हालांकि, कार और पर्सनल लोन की ब्याज दरें केवल रेपो रेट से तय नहीं होतीं। इनमें ग्राहक का क्रेडिट स्कोर, आय, लोन की अवधि, बैंक की पॉलिसी और अन्य जोखिम भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसलिए यह जरूरी नहीं है कि हर बैंक अपने सभी तरह के लोन की ब्याज दरें एक साथ बढ़ा दे।
क्या आपकी मौजूदा EMI तुरंत बढ़ जाएगी?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर आप पहले से EMI भर रहे हैं, तो क्या आपको अगले महीने से ज्यादा पैसे देने होंगे?
इसका जवाब है- जरूरी नहीं। अगर आपने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया है, तो ब्याज दर में बदलाव का असर आपके लोन पर पड़ सकता है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका लोन किस बेंचमार्क से जुड़ा है और बैंक की रीसेट पॉलिसी क्या है।
रेपो रेट से जुड़े एक्सटर्नल बेंचमार्क लोन में ब्याज दरों का बदलाव तय रीसेट अवधि के अनुसार लागू हो सकता है। इसलिए RBI के फैसले के तुरंत बाद आपकी EMI बढ़ना जरूरी नहीं है।
वहीं, अगर आपने फिक्स्ड रेट पर लोन लिया हुआ है, तो सामान्य परिस्थितियों में लोन की तय ब्याज दर और EMI पर रेपो रेट में बदलाव का सीधा असर नहीं पड़ता। हालांकि, आपके लोन एग्रीमेंट की शर्तें देखना जरूरी है। इसलिए किसी भी तरह की चिंता करने से पहले अपने बैंक से लोन की नई ब्याज दर और रीसेट डेट की जानकारी जरूर लें।
Fixed Rate और Floating Rate Loan में क्या अंतर है?
लोन लेते समय ग्राहकों के सामने आमतौर पर फिक्स्ड और फ्लोटिंग ब्याज दर का विकल्प होता है।
Fixed Rate Loan: इसमें लोन की ब्याज दर एक निश्चित अवधि या पूरे तय लोन पीरियड के दौरान स्थिर रहती है। इसलिए बाजार में ब्याज दरें बढ़ने या घटने का सीधा असर ग्राहक की तय EMI पर नहीं पड़ता। हालांकि, वास्तविक शर्तें लोन एग्रीमेंट पर निर्भर करती हैं।
Floating Rate Loan: इसमें ब्याज दर बाजार की परिस्थितियों और संबंधित बेंचमार्क के आधार पर बदल सकती है। अगर ब्याज दर बढ़ती है, तो EMI या लोन की अवधि बढ़ सकती है। वहीं, ब्याज दर घटने पर ग्राहक को राहत भी मिल सकती है।
यानी अगर आप भविष्य में लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ शुरुआती ब्याज दर देखकर फैसला न करें। लोन की पूरी शर्तों को समझना भी जरूरी है।
RBI ने क्यों बढ़ाई ब्याज दर?
अब यह समझना भी जरूरी है कि आखिर RBI को रेपो रेट बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ी? दरअसल, RBI का एक प्रमुख उद्देश्य देश में महंगाई को नियंत्रित रखना है। जब बाजार में चीजों और सेवाओं की कीमतें तेजी से बढ़ने लगती हैं, तो आम लोगों की खरीदने की क्षमता प्रभावित होती है।
ब्याज दरें बढ़ने से कर्ज लेना महंगा हो सकता है। इससे लोग और कारोबार कर्ज लेने तथा खर्च करने में कुछ सावधानी बरत सकते हैं। मांग पर पड़ने वाला यह असर महंगाई के दबाव को कम करने में मदद कर सकता है।
RBI ने अक्टूबर की मौद्रिक नीति में महंगाई से जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया। केंद्रीय बैंक के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए महंगाई का अनुमान 5.2 प्रतिशत रखा गया है, जबकि GDP ग्रोथ का अनुमान 7.1 प्रतिशत है।
इससे साफ है कि RBI के सामने आर्थिक विकास को बनाए रखने के साथ-साथ महंगाई को नियंत्रित करने की चुनौती भी है।
लोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप आने वाले दिनों में होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
1. अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरें चेक करें: किसी एक बैंक के ऑफर पर निर्भर रहने के बजाय दूसरे बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करें।
2. अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर रखें: अच्छा क्रेडिट स्कोर होने से आपको बेहतर लोन ऑफर मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
3. EMI का बजट पहले बनाएं: लोन लेने से पहले यह जरूर देखें कि आपकी मासिक आय का कितना हिस्सा EMI में जाएगा।
4. लोन की शर्तें समझें: Fixed और Floating Rate के बीच अंतर समझें। साथ ही ब्याज दर बदलने और रीसेट होने से जुड़ी शर्तें भी पढ़ें।
5. बैंक से नई ब्याज दर की जानकारी लें: अगर आपका पहले से लोन चल रहा है, तो बैंक से पूछें कि RBI के फैसले का आपके लोन पर कब और कितना असर पड़ेगा।
क्या आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ?
कुल मिलाकर, RBI की ओर से रेपो रेट(Repo Rate) में की गई 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी का असर आने वाले समय में बैंकिंग और लोन सेक्टर पर देखने को मिल सकता है। फ्लोटिंग रेट पर लोन लेने वाले कुछ ग्राहकों की EMI बढ़ सकती है, जबकि नए ग्राहकों को भी कुछ बैंकों में पहले के मुकाबले महंगे लोन का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि, यह असर हर ग्राहक और हर बैंक के लिए एक जैसा नहीं होगा। फिक्स्ड रेट लोन लेने वालों को तत्काल सीधा असर होने की संभावना कम है। अब देखने वाली बात यह होगी कि अलग-अलग बैंक RBI के इस फैसले के बाद अपनी लेंडिंग रेट में कितना बदलाव करते हैं और इसका असर आम ग्राहकों की जेब पर कितना पड़ता है।
आपकी राय क्या है? क्या बढ़ती ब्याज दरें और EMI आम आदमी के मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ डालेंगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Rubio Ambani की रिफाइनरी में क्यों पहुंचे? भारत की “Refining Superpower” वाली कहानी