Beyond Biz

CRUDE $100 हुआ तो मचेगा हाहाकार! Petrol, महंगाई और Stock Market-क्या अब India की Economy पर आएगी तबाही?

Crude Oil $100 तक पहुंचने की आशंका के बीच Indian Stock Market में गिरावट अब सिर्फ एक-दो दिन की कहानी नहीं रह गई है। Nifty लगातार गिर रहा है और 18 अगस्त को भी 24,250 के नीचे कमजोर दिखाई दिया, जबकि Sensex में भी दबाव देखने को मिला। लेकिन इस पूरी गिरावट के बीच एक बड़ा factor लगातार सामने आ रहा है – Crude Oil। Middle East tensions के बीच crude करीब $89–90 per barrel तक पहुंच गया है। और अब सवाल सिर्फ ये नहीं है कि आज market क्यों गिर रहा है। असली सवाल ये है कि अगर crude oil $100 per barrel तक पहुंच गया तो India में Petrol, Inflation और Stock Market का क्या होगा?

Crude Oil $100 हुआ तो Petrol और Inflation पर क्या होगा?

India अपनी crude oil requirement का बड़ा हिस्सा import करता है, इसलिए crude oil महंगा होने का सीधा मतलब है कि India को वही oil खरीदने के लिए ज्यादा dollars खर्च करने पड़ेंगे। इससे import bill बढ़ेगा और Rupee पर भी pressure आ सकता है, यानी crude ऊपर गया तो dollar की demand बढ़ेगी| Rupee कमजोर हो सकता है और इससे India के लिए imported products भी महंगे हो सकते हैं,

अगर crude लंबे समय तक $100 के आसपास रहता है तो यह pressure सिर्फ currency market तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी economy पर दिखाई दे सकता है। अब बात करते हैं Petrol और Diesel की। Crude महंगा होने का मतलब ये नहीं है कि crude $100 पहुंचते ही अगले दिन petrol के दाम भी उसी हिसाब से बढ़ जाएंगे।

Government और oil marketing companies कुछ समय तक इस बढ़ी हुई cost को absorb कर सकती हैं। लेकिन अगर crude लंबे समय तक ऊंचे levels पर बना रहता है तो इस pressure को हमेशा के लिए absorb करना मुश्किल होगा। और यहीं से आम आदमी की जेब पर असर शुरू हो सकता है। क्योंकि Petrol और Diesel सिर्फ आपकी car या bike चलाने के लिए इस्तेमाल नहीं होते।

Beyond Biz
Image Source: Google

Truck चलेगा तो सामान transport होगा, factory चलेगी तो production cost होगी, agriculture में diesel का इस्तेमाल होगा और aviation में fuel की जरूरत होगी। यानी crude oil की कीमत बढ़ने का असर economy के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचता है। Transportation cost बढ़ सकती है, companies की input cost बढ़ सकती है और आखिर में इसका कुछ हिस्सा customers तक भी पहुंच सकता है।

यहीं से दूसरी बड़ी problem आती है – Inflation, अगर fuel महंगा हुआ तो सिर्फ petrol pump पर bill नहीं बढ़ेगा। सामान की transportation cost बढ़ सकती है, manufacturing cost बढ़ सकती है और कई businesses की operating cost पर pressure आ सकता है। Companies के पास फिर दो options बचते हैं- या तो वह बढ़ी हुई cost खुद absorb करें और अपना margin कम करें, या फिर इसका कुछ हिस्सा customers पर डाल दें, दोनों ही situation economy और companies के लिए बहुत comfortable नहीं हैं। अब आते हैं Stock Market पर, stock Market सिर्फ आज की sales नहीं देखता।

Crude Oil $100 होने पर Stock Market और Companies के Profit पर क्या असर होगा?

Market future earnings को price करता है। अगर crude oil महंगा होता है और किसी company की transportation, logistics, energy या raw material cost बढ़ जाती है, तो उसके profit margins पर pressure आ सकता है, और अगर market पहले से high valuation पर trade कर रहा है, तो investors ऐसी uncertainty में risk कम करना शुरू कर सकते हैं। यही वजह है कि crude oil की बढ़ती कीमतें market sentiment को जल्दी प्रभावित करती हैं।

हालांकि crude oil बढ़ने का असर हर sector पर एक जैसा नहीं होता। Airlines के लिए महंगा fuel बड़ी चिंता है क्योंकि fuel उनकी बड़ी operating costs में शामिल है। Logistics और transportation companies पर भी pressure आ सकता है। Paints, chemicals, tyres और कई ऐसे businesses जिनकी input costs crude से directly या indirectly जुड़ी हुई हैं, उनके margins भी दब सकते हैं। दूसरी तरफ oil producers और कुछ refining businesses को high crude prices से फायदा मिल सकता है। इसलिए crude बढ़ने पर पूरा market एक ही direction में नहीं चलता, लेकिन overall uncertainty जरूर बढ़ती है। इसके साथ एक और बड़ा factor है – Foreign Investors।

अगर crude लगातार बढ़ता है, Inflation की चिंता बढ़ती है, Rupee कमजोर होता है और global interest rates को लेकर uncertainty बनी रहती है, तो foreign investors emerging markets में अपना risk कम कर सकते हैं। और India में पहले से ही foreign fund flows को लेकर pressure देखने को मिल रहा है। ऐसे में crude oil का एक नया shock market sentiment को और कमजोर कर सकता है। लेकिन कहानी का दूसरा side भी है।

Indian companies की earnings पूरी तरह खराब नहीं हैं। अगर corporate earnings मजबूत रहती हैं तो market को support मिल सकता है। Problem तब शुरू होती है जब crude oil की कीमत लंबे समय तक ऊंची रहती है। क्योंकि market ये नहीं देखता कि आज company ने कितना profit कमाया, Market ये देखता है कि अगले दो-तीन quarters में उस company का profit कितना रह सकता है।

Beyond Biz
Image Source: Google

Nifty से ज्यादा अब Brent Crude पर क्यों होगी Market की नजर?

इसलिए अभी सबसे बड़ा सवाल सिर्फ ये नहीं है कि Nifty 24,000 के ऊपर टिकता है या नीचे जाता है। ज्यादा important सवाल ये है कि Brent crude $90 के ऊपर कितने समय तक रहता है और क्या ये $100 तक पहुंचता है। अगर crude कुछ दिनों या कुछ हफ्तों के बाद वापस नीचे आ जाता है तो market इस shock को आसानी से digest कर सकता है। लेकिन अगर crude $100 के आसपास लंबे समय तक टिक गया, तो India के सामने एक साथ कई challenges आ सकते हैं – महंगा crude, कमजोर Rupee, बढ़ता import bill, inflation का pressure, corporate margins पर असर और foreign investors का risk-off sentiment।

यानी crude oil की कहानी सिर्फ petrol pump की कहानी नहीं है। इसका connection आपकी जेब, आपकी EMI, सामान की कीमत, airline ticket, company profits और आखिर में आपके investment portfolio तक है। इसलिए आने वाले दिनों में सिर्फ Nifty और Sensex को देखना काफी नहीं होगा। Market के लिए शायद इससे ज्यादा important number Brent crude का होगा। क्योंकि अगर crude oil $100 तक पहुंचा और वहां टिक गया, तो असली test सिर्फ Stock Market का नहीं होगा, असली test पूरी Indian Economy का होगा।

E10 vs E20: पुराने वाहनों के लिए फिर क्यों उठी E10 की मांग?

Leave a Comment