Jio का अमेरिकी कंपनियों के साथ बड़ा दांव! टेक्नोलॉजी के बदले मिलेगी हिस्सेदारी?
Jio UBR Technology: JIO भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी है,जो अब अपने कारोबार को अंतर्राष्टीय सत्तर पर बढ़ने जा रही है, कंपनी केवल भारत में अपने टेलीकॉम को बढ़ना नहीं रही बल्कि अमेरिका के Broadband मार्किट मे अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है, रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की बड़ी मशहूर कंपनी जैसे Comcast और Charter Communications के साथ बात चल रही है और अगर ये समझौता होता है तो, JIO अपनी वायरलेस ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी का अमेरिका में विस्तार करेगा, इस संभावित समझौते के तहत Jio अपनी Wireless Broadband Technology को इन कंपनियों कोलाइसेंस दे सकती है। इसके बदले कंपनी को इक्विटी यानी इन अमेरिकी कंपनियों में हिस्सेदारी मिल सकती है।
क्या है Jio की UBR Technology?
इस समझौते में सबसे अहम भूमिका Jio की UBR यानी Unlicensed Band Radio Technology की हो सकती है। इस तकनीक की मदद से घरों तक अलग-अलग केबल बिछाए बिना ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाया जा सकता है।
इस तकनीक में आसपास के टावरों या ऊंची इमारतों पर ट्रांसमीटर लगाए जाते हैं, जिनके जरिए वायरलेस नेटवर्क के माध्यम से घरों और दूसरी जगहों तक इंटरनेट पहुंचाया जा सकता है।
इसका फायदा यह है कि ब्रॉडबैंड सेवाएं देने वाली कंपनियों को हर जगह फाइबर या केबल नेटवर्क बिछाने पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता। इससे नेटवर्क विस्तार की लागत और समय कम करने में मदद मिल सकती है।
Comcast और Charter के साथ क्यों अहम है यह बातचीत?
COMCAST और CHARTER COMMUNICATIONS अमेरिका की बड़ी कंपनियों में से एक हैं, जो कि एक ब्रॉडबैंड और केबल कंपनी हैं। ये कंपनियाँ अपने नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं को अच्छा करने के लिए जियो के साथ समझौता कर सकती हैं, और जियो इनके इंटरनेट सेवाओं को बेहतर बनाने का एक अच्छा विकल्प है।
वहीं अगर हम बात करें जियो की तो, जियो के लिए अमेरिकी बाजार में जियो एक शानदार एंट्री कर सकता है और अंतरराष्ट्रीय कारोबार को बढ़ाने का एक अच्छा अवसर मिल सकता है

JIO को होने वाले फायदे :
- इससे नयी तकनीक आएगी क्यूंकि Comcast और Charter दोनों ही केबल Broadband और Internet सेवाओं को बड़ा अनुभव होगा, और JIO इससे उनकी तकनीक और नया बिजनेस मॉडल सीख सकता है साथ ही साथ JIO को इससे बेहतर केबल नेटवर्क बनाने में भी मदद मिलेगी
- JIO केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना विस्तार कर सकेगा। साथ ही, इससे स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग और डिजिटल सेवाओं जैसे नए व्यवसायों के अवसर भी पैदा होंगे।
भारत को क्या फायदे होंगे?
- इससे भारत की तकनीक पूरी दुनिया तक पहुंचेगी और केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगी। भारत के पास जो UBR तकनीक है, वह अमेरिका जैसे बड़े बाजार के लिए भी बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
- भारत की पहचान बढ़ेगी क्योंकि भारत केवल तकनीक दूसरे देशों से खरीदने वाला नहीं बनेगा बल्कि दूसरे देशों को भी अपनी तकनीक बेचेगा।
- इससे डिजिटल इंडिया को भी बढ़ावा मिलेगा और गांव-शहर हर जगह विकास की रफ़्तार मिलेगी।
JIO का ग्लोबल प्लान क्या है?
Jio सिर्फ अमेरिका तक अपना विस्तार नहीं करना चाहता, बल्कि Jio का प्लान अपनी कंपनी को आगे और बढ़ाने का है, जिसके लिए कंपनी दुनिया भर में अपनी तकनीक के लिए करीब 10 से 15 अंतरराष्ट्रीय साझेदार तलाश रही है।
हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की MTN Group के साथ भी इस तरह की बातचीत हुई थी, लेकिन वैल्यूएशन और लाइसेंसिंग की शर्तों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी।
फिलहाल Comcast और Charter Communications के साथ बातचीत जारी है और किसी भी समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
क्या Jio अब ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की राह पर है?
JIO का ये बिज़नेस मॉडल एक महत्वपूर्ण बदलाव है, कंपनी केवल मोबाइल और इंटरनेट की सेवाएँ देने तक सीमित नहीं रहना चाहती बल्कि अपनी तकनीक को दूसरे देशों की कंपनियों तक पहुँचाना चाहती है।
अगर ये समझौता Comcast और Charter के साथ होता है तो कंपनी केवल मोबाइल और इंटरनेट तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि अपनी तकनीक को
आगे बढ़ने और मजबूत बनने का मौका मिल सकता है।
अब देखना होगा कि Jio की यह अंतरराष्ट्रीय रणनीति किस हद तक सफल होती है और क्या भारतीय टेलीकॉम कंपनी अपनी तकनीक के दम पर वैश्विक ब्रॉडबैंड बाजार में नई पहचान बना पाती है?
डिजिटल धोखाधड़ी पर Supreme Court सख्त, बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा?
Author: Riya