सोचिए, आप एक कंपनी में काम करते हैं और कंपनी का कारोबार कागजों पर बहुत छोटा है। उसकी income भी सीमित है लेकिन उसी कंपनी के bank transactions में विदेश जाने वाली रकम लगातार बढ़ रही है। कहीं freight payment के नाम पर पैसा जा रहा है, कहीं software import बताया जा रहा है और कहीं consulting services का खर्च। पहली नजर में इनमें से कोई भी transaction गलत नहीं लगता। आखिर भारतीय कंपनियां रोज विदेशों में payment करती हैं। लेकिन सवाल तब खड़ा होता है जब कंपनी का असली कारोबार और विदेश भेजे जा रहे पैसे का आंकड़ा आपस में मेल ही न खाए।
Suspicious Foreign Remittances क्या होता है?
हम पहले foreign remittance को समझते हैं अगर हमें कंपनी के bank transactions को भीतर से जानना है।अब किसी मामले को सही से समझने के लिए पहले हम उस विषय को विस्तार से जानेंगे की आखिर वो है क्या। तो जैसे foreign remittance देखने में भारी शब्द लगता है लेकिन इसका मतलब काफी आसान है। जब भारत से किसी दूसरे देश में पैसा भेजा जाता है, तो broadly उसे outward foreign remittance कहा जा सकता है। कोई कंपनी विदेश से software खरीद सकती है, किसी foreign consultant को payment कर सकती है, international freight का भुगतान कर सकती है या किसी दूसरे legitimate business expense के लिए पैसा बाहर भेज सकती है।
इसमें अपने आप में कुछ गलत नहीं है समस्या तब शुरू होती है जब transaction और उसकी वास्तविकता में अंतर दिखाई देता है। मान लीजिए किसी कंपनी का reported turnover सिर्फ कुछ करोड़ रुपये है, लेकिन वह लगातार उससे बहुत बड़ी रकम विदेश भेज रही है। फिर जांच में पता चलता है कि जिस address पर कंपनी registered है, वहां उसका वास्तविक business operation दिखाई नहीं देता। या जिस foreign service के लिए payment बताई गई, उसके supporting documents या actual business activity संदिग्ध लगती है।

ऐसी स्थिति में transaction suspicious हो सकता है लेकिन Income Tax Department की नजर सिर्फ रकम पर नहीं होती। वह यह भी देख सकता है कि remitter कौन है, पैसा किसे जा रहा है, payment का purpose क्या है, tax treatment क्या है और company की घोषित financial activity उस transaction को justify करती है या नहीं।
Foreign remittances के लिए tax reporting framework भी मौजूद है। उदाहरण के तौर पर, नए tax framework में Form 145 पुराने Form 15CA की जगह आया है और कुछ मामलों में Chartered Accountant का Form 146, जो पुराने Form 15CB का equivalent है, जरूरी हो सकता है। Income Tax Department के अनुसार Form 145 में foreign payment का purpose और tax-related information दी जाती है। इसलिए suspicious का मतलब यह नहीं कि “विदेश पैसा भेजा गया, इसलिए गलत है।” संदेह तब पैदा होता है जब पैसे का रास्ता, transaction का purpose और company की वास्तविक स्थिति एक-दूसरे से match नहीं करते।
पूरा मामला
Income Tax Department ने ऐसे cases identify किए जिनमें foreign remittances और reported business activity के बीच सवाल खड़े हुए। Nationwide exercise में 394 entities और 36 professionals शामिल हैं, जबकि 117 entities land-border states में स्थित हैं। Border districts का नाम सामने आने के कारण यह मामला और sensitive हो जाता है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि border states में मौजूद हर business suspicious है।
असल focus transaction pattern पर है। अगर किसी legitimate business को विदेश में करोड़ों रुपये का payment करना है और उसके पास proper invoices, contracts, services या goods की documentation है, transaction उसके business model से logically जुड़ा है और tax compliance भी ठीक है, तो सिर्फ बड़ी रकम भेजना अपने आप में wrongdoing साबित नहीं करता।
दूसरी तरफ, अगर company का कारोबार छोटा है लेकिन foreign payments असामान्य रूप से बड़े हैं, company का declared address questionable है, income-tax filings और transactions में बड़ा gap है और payment का stated purpose वास्तविक activity से मेल नहीं खाता, तो Department के लिए ऐसे case को verify करना स्वाभाविक है।
इसी वजह से professionals भी इस exercise का हिस्सा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 36 professionals की भी जांच हो रही है, क्योंकि foreign remittance से जुड़े tax certifications में professionals की भूमिका हो सकती है। यह बात इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी transaction को सिर्फ company के perspective से देखना काफी नहीं होता। Documentation तैयार करने और tax position certify करने वालों की भूमिका भी जांच का हिस्सा बन सकती है।
हालांकि यहां भी सावधानी जरूरी है किसी professional का किसी transaction से जुड़ा होना अपने आप में गलत काम का प्रमाण नहीं है। Investigation का उद्देश्य यह पता लगाना है कि compliance और due diligence सही तरीके से हुई या नहीं और यही बात 394 entities पर भी लागू होती है। Verification का मतलब conviction नहीं है जब तक जांच पूरी नहीं होती, किसी company या professional को दोषी कहना सही नहीं होगा।
आखिर Breakthrough कहां से मिला?
इस पूरी कहानी का एक अहम हिस्सा यह है कि Income Tax Department को यह network अचानक नहीं मिला। रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला कुछ fictitious charitable trusts से जुड़े search operation के दौरान सामने आए findings से जुड़ा है। Department की जांच में कथित तौर पर ऐसे trusts का इस्तेमाल bogus donations या contributions के बदले accommodation entries देने के लिए किए जाने का संदेह सामने आया।
यहीं से investigators को उन entities और financial transactions की तरफ जाने का रास्ता मिला जो विदेशों में पैसा भेज रही थीं। इसके बाद Department ने पिछले तीन वर्षों के outward foreign remittance data को analyse किया और data में कुछ patterns दिखाई दिए। कुछ entities ऐसी थीं जिनकी reported business activity बहुत कम थी या जिन्होंने income-tax return file नहीं किया था, लेकिन उनके foreign remittances काफी बड़े थे। कुछ transactions freight, software import और consultancy जैसी services के नाम पर दिखाई गईं, लेकिन ground-level verification में transaction और actual business activity के बीच apparent mismatch सामने आया।
यानी आज की tax investigation सिर्फ किसी एक document को देखकर नहीं चल रही। एक transaction से दूसरा transaction जुड़ रहा है। एक company से दूसरी entity का connection सामने आ सकता है। एक certificate से bank transaction तक पहुंचा जा सकता है और फिर ground verification से यह पता लगाया जा सकता है कि जिस company ने करोड़ों का कारोबार दिखाया, वह वास्तव में वहां business कर भी रही थी या नहीं यही इस मामले का बड़ा बदलाव है।
इसका आम आदमी से क्या connection है?
यह सवाल भी बहुत स्वाभाविक है। अगर कोई भारतीय विदेश में पढ़ाई की फीस भेज रहा है, medical expenses चुका रहा है, legitimate investment कर रहा है या किसी permitted purpose के लिए पैसा भेज रहा है, तो सिर्फ foreign remittance होने से वह suspicious transaction नहीं बन जाता। Income Tax Department का यह exercise खास तौर पर उन cases पर focused दिखाई देता है जहां transaction pattern और declared financial activity के बीच बड़ा mismatch है।
इसलिए आम taxpayer के लिए सबसे बड़ा lesson डरने का नहीं, बल्कि proper documentation और compliance का है। जब पैसा विदेश भेजा जाए तो यह साफ होना चाहिए कि पैसा किस purpose से भेजा गया है, किसे भेजा गया है और उसके पीछे कौन सा genuine transaction है क्योंकि आज financial system में transaction सिर्फ bank statement की एक line नहीं रह गया है। उसके पीछे कई layers होती हैं। Tax return, bank transaction, remittance details, invoices, professional certifications और दूसरे available financial data points ये सब एक-दूसरे से जोड़े जा सकते हैं।

Takeaway
इस पूरी कहानी को अगर एक लाइन में समझना हो तो बात इतनी सी है Income Tax Department अब सिर्फ यह नहीं देख रहा कि आपने कितना कमाया। वह यह भी देख रहा है कि आपका पैसा कहां जा रहा है और उस transaction के पीछे असली कहानी क्या है। 394 entities और 36 professionals की verification इसी बड़े बदलाव की तरफ इशारा करती है। Department ने outward remittance data को ground intelligence के साथ जोड़कर ऐसे cases चुने हैं जहां कुछ सवाल दिखाई दिए हैं। और शायद इस खबर का सबसे बड़ा takeaway यही है कि आने वाले समय में financial compliance सिर्फ tax return भरने तक सीमित नहीं रहेगा।
अगर किसी company के कागज कुछ और कहानी बताते हैं और उसके bank transactions कुछ और, तो दोनों के बीच का gap अब ज्यादा आसानी से नजर आ सकता है। यानी सवाल सिर्फ यह नहीं रहेगा कि “पैसा कितना विदेश गया?” सवाल होगा “क्यों गया?”, “किसके पास गया?”, “किस business के बदले गया?” और सबसे महत्वपूर्ण “क्या कागजों पर लिखी कहानी और ground reality एक ही है?” यही वह सवाल है जिसके जवाब Income Tax Department इस nationwide exercise में तलाश रहा है।
Instagram ने 10 साल बाद बदला Wordmark: आखिर जरूरत क्यों पड़ी?