Beyond Biz

Gurugram Luxury Real Estate: ₹271 करोड़ का Penthouse कैसे बना भारत का नया Luxury Hub?

वैसे तो गुरुग्राम अपने आईटी सेक्टर के लिए जाना जाता है मगर इस बार यह अपने रियल एस्टेट बाज़ार के वजह से काफी सुर्खियों में है। और आखिर होगा भी क्यों नहीं गुरुग्राम के डीएलएफ द डहलियास में एक पेंटहाउस 271 करोड़ रुपये में बिका, जो अबतक भारत का सबसे महंगा रियल एस्टेट सौदा माना जा रहा है। यह सौदा गुरुग्राम का सबसे बड़ा रिहायशी सौदा बन चुका है और यह डील रियल एस्टेट की बढ़ती हैसियत को दर्शाता है।

Gurugram Luxury Real Estate की Deal

इस 271 करोड़ रुपये की डील को और खास बनाती है इसकी कीमत प्रति वर्ग फुट। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पेंटहाउस (Penthouse) करीब 17,200 square feet के super area और करीब 10,500 square feet के carpet area में फैला हुआ है। यानी super area के हिसाब से इसकी कीमत लगभग 1.58 लाख रुपये प्रति square feet और carpet area के हिसाब से करीब 2.6 लाख रुपये प्रति square feet बैठती है। यही वजह है कि यह सिर्फ कुल कीमत के मामले में ही नहीं बल्कि प्रति square feet कीमत के लिहाज से भी भारत के सबसे महंगे residential transactions में शामिल हो गया है।

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर मौजूद डीएलएफ द डहलियास आज देश के सबसे महंगे और अल्ट्रा-लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। यह प्रोजेक्ट सेक्टर 54, डीएलएफ फेज 5 में करीब 16.5 से 17 एकड़ में फैला हुआ है और यहां करीब 420 लक्जरी रेजिडेंसेस हैं, जिनमें 4 और 5 BHK अपार्टमेंट्स के साथ-साथ बेहद बड़े पेंटहाउस भी शामिल हैं। इन घरों का आकार करीब 9,500 square feet से लेकर 16,000 square feet से भी ज्यादा तक है। यानी यहां घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि एक पूरा लग्जरी लाइफस्टाइल है।

The Dahlias में कुल 420 residences आठ towers में 29 levels तक फैले हुए हैं और DLF ने इसे अपने सबसे ambitious super-luxury residential developments में position किया है। इस प्रोजेक्ट में शुरुआती दौर में कीमत करीब ₹80,000 प्रति square feet से शुरू हुई थी, जबकि समय के साथ higher floors पर price realisation करीब ₹1.2 लाख प्रति square feet तक पहुंच गया। यानी इस प्रोजेक्ट की कहानी सिर्फ महंगे apartments बेचने की नहीं है, बल्कि लगातार बढ़ती price realisation की भी है।

लेकिन गुरुग्राम की अल्ट्रा-लग्जरी रियल एस्टेट कहानी सिर्फ द डहलियास तक सीमित नहीं है। इसी गोल्फ कोर्स रोड पर मौजूद डीएलएफ द कैमेलियास भी देश के सबसे exclusive residential addresses में शामिल है और यहां resale market में properties की कीमत करीब ₹65 करोड़ से लेकर ₹190 करोड़ से भी ज्यादा तक पहुंच सकती है।

द कैमेलियास(The Camellias) की खासियत सिर्फ इसकी ऊंची कीमत ही नहीं असल बात है कि यह एक ऐसा community ecosystem बन चुका है, जहां India’s top startup founders, industrialists और ultra-wealthy families रहते हैं। ऐसे लोगों के बीच रहना अपने आप में एक तरह का status symbol बन जाता है जहां property खरीदना सिर्फ एक घर खरीदना नहीं है, बल्कि एक खास social और business circle का हिस्सा बनना भी है।

The Camellias की इस positioning को दिसंबर 2024 में हुई ₹190 करोड़ की एक deal ने और मजबूत किया था। इस transaction में करीब 16,290 square feet का penthouse खरीदा गया था और deal करीब ₹1.18 लाख प्रति square feet के super area price पर हुई थी। इस transaction में करीब ₹13 करोड़ की stamp duty भी दी गई थी। यानी The Dahlias से पहले भी Gurugram का Golf Course Road ultra-luxury housing के मामले में national headlines बना चुका था।

Gurugram luxury real estate ₹271 crore penthouse

image source google

प्रोजेक्ट की शुरुआत 

डीएलएफ ने अक्टूबर 2024 में करीब 17 एकड़ में फैले अपने अल्ट्रा-लग्ज़री प्रोजेक्ट द डहलियास को लॉन्च किया था। इसे डीएलएफ के सबसे बड़े और सबसे महंगे सुपर-लग्ज़री रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है इस प्रोजेक्ट की खास बात इसका पूरा स्केल है। डीएलएफ को उम्मीद है कि द डहलियास से कंपनी को ₹40,000 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू मिल सकता है। यानी यह प्रोजेक्ट कंपनी के लिए सिर्फ लग्ज़री हाउसिंग प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक बड़ा बिजनेस अवसर भी है। द डहलियास में ₹100 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले कई सौदे पहले ही हो चुके हैं।

दरअसल DLF के लिए The Dahlias की importance सिर्फ इसके ultra-luxury positioning तक सीमित नहीं है। कंपनी के investor disclosures के मुताबिक सितंबर 2025 तक project में 221 apartments की sales bookings करीब ₹15,818 करोड़ तक पहुंच चुकी थीं और average price करीब ₹72 करोड़ प्रति apartment रही थी। इसका मतलब है कि project के लगभग आधे residences बिक चुके थे और सिर्फ एक project से DLF के sales numbers में हजारों करोड़ रुपये का contribution आया।

इस project की demand का एक और interesting पहलू यह है कि buyers सिर्फ Delhi-NCR तक सीमित नहीं हैं। DLF के मुताबिक उसके luxury housing business का करीब 25 से 30 फीसदी हिस्सा NCR के बाहर के buyers और overseas buyers, including NRIs, से आता है। इसका मतलब यह है कि Gurugram का ultra-luxury real estate अब सिर्फ local demand की कहानी नहीं है, बल्कि देश और विदेश में बैठे high-net-worth buyers के लिए भी एक investment और lifestyle destination बन चुका है।

कौन है निवेशक?

इनमें जाने-माने निवेशक मधुसूदन केला की करीब ₹120.71 करोड़ में खरीदी गई प्रॉपर्टी भी शामिल है लेकिन ₹100 करोड़ से ऊपर की प्रॉपर्टी डील्स डीएलएफ के लिए कोई नई बात नहीं हैं। इससे पहले डीएलएफ के द कैमेलियास में भी ₹100 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले कई रेजिडेंशियल सौदे सामने आ चुके हैं जहां इसकी रेविन्यू लगभग ₹12,500 करोड़ बताई जाती है। यानी गुरुग्राम का गोल्फ कोर्स रोड अब सिर्फ लग्ज़री रियल एस्टेट का इलाका नहीं रह गया है। यह भारत के उस अल्ट्रा-रिच वर्ग का नया पता बनता जा रहा है जहां एक घर की कीमत ही ₹100 करोड़ से ऊपर पहुंच रही है।

मधुसूदन केला की ₹120.71 करोड़ की खरीद भी इस trend को दिखाती है। जून 2026 में सामने आए property documents के मुताबिक उन्होंने The Dahlias में करीब 6,233 square feet carpet area वाला apartment खरीदा था, जिसकी कीमत करीब ₹1.93 लाख प्रति square feet बैठती है। यानी कुछ ही महीनों के अंतराल में The Dahlias में ₹100 करोड़ से ऊपर की deals यह दिखाती हैं कि project के सबसे premium homes के लिए buyers किस तरह की कीमत चुकाने को तैयार हैं।

मानव सरदाना करीब ₹121 करोड़ के निवेश के पीछे भी एक बड़ी बिजनेस डील की कहानी है। मार्च 2022 में दिग्गज ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिंकस ने इंपीरियल ऑटो में दो चरणों में करीब 70% कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल की थी। दशकों से चले आ रहे सरदाना परिवार के इस मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में इतनी बड़ी हिस्सेदारी बेचने के बाद परिवार के पास बड़ी मात्रा में लिक्विड कैपिटल आया और माना जा रहा है कि इसी पूंजी ने मानव सरदाना जैसे निवेश को संभव बनाया। यानी एक तरफ परिवार ने अपने पारंपरिक मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में बड़ी हिस्सेदारी बेची, तो दूसरी तरफ उस पूंजी का एक हिस्सा भारत के सबसे महंगे रियल एस्टेट सौदों में लगाया गया।

हालांकि यहां एक महत्वपूर्ण बात यह है कि Warburg Pincus और Imperial Auto के बीच transaction की financial value सार्वजनिक नहीं की गई थी। Warburg Pincus ने मार्च 2022 में Stone Plant Investments B.V. के जरिए Imperial Auto Industries और उसकी affiliated companies में majority stake हासिल करने की घोषणा की थी। बाद में CRISIL के disclosures में इस हिस्सेदारी को 70% बताया गया और यह भी दर्ज किया गया कि Sardana promoter family ने Imperial Auto से पूरी तरह exit किया था।

Imperial Auto खुद कोई छोटा manufacturing business नहीं था। Warburg Pincus के मुताबिक 1969 में स्थापित यह कंपनी automobile और off-highway sectors के लिए fluid transmission products बनाने वाली भारत की बड़ी कंपनियों में शामिल थी और transaction के समय इसका revenue करीब ₹2,200 करोड़ था। कंपनी rubber hoses, metal और nylon tubes, hose assemblies और electric vehicles में इस्तेमाल होने वाले battery cooling products जैसे products बनाती थी। इसके 20 से ज्यादा manufacturing facilities India, Germany और US में मौजूद थे।

यही वजह है कि मानव सरदाना की द डह्लियास की करीब ₹120.71 करोड़ की खरीद सिर्फ एक लग्ज़री घर की कहानी नहीं है। इसके पीछे एक बड़े पारिवारिक बिजनेस की हिस्सेदारी बिक्री और उससे पैदा हुई बड़ी लिक्विडिटी की पूरी कहानी जुड़ी हुई है।

और अब इसी कहानी का सबसे बड़ा chapter ₹271 करोड़ की इस नई deal के साथ सामने आया है। मानव सरदाना की The Dahlias penthouse purchase ने सिर्फ Gurugram के luxury housing market को एक नया benchmark नहीं दिया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि भारत में ultra-rich buyers किस तेजी से ultra-luxury residential assets की तरफ बढ़ रहे हैं।

Gurugram luxury real estate ₹271 crore penthouse

image source google

Gurugram ने Mumbai के Luxury Property Market को दी चुनौती 

गौर करने वाली बात यह भी है कि Gurugram और Mumbai के luxury markets के बीच का अंतर लगातार कम होता दिखाई दे रहा है। Mumbai के Worli और Malabar Hill जैसे इलाकों में premium residential properties की कीमतें ₹2 लाख प्रति square feet से ऊपर पहुंच चुकी हैं। The Dahlias की इस नई deal में carpet-area basis पर करीब ₹2.6 लाख प्रति square feet की कीमत सामने आने के बाद Gurugram ने per-square-foot luxury pricing में Mumbai के सबसे महंगे addresses को भी चुनौती देना शुरू कर दिया है।

इस पूरी कहानी का सबसे बड़ा संकेत शायद यही है कि Gurugram में अब luxury real estate सिर्फ property नहीं, बल्कि wealth creation, status और capital deployment का combination बन चुका है। Golf Course Road पर The Camellias और The Dahlias जैसे projects इस बदलाव के सबसे बड़े examples हैं। जहां पहले Mumbai और South Delhi को ultra-rich residential market का traditional address माना जाता था, वहीं अब Gurugram भी उसी league में तेजी से अपनी जगह बना रहा है।

₹360 करोड़ का दांव, ₹1,225 करोड़ से ज़्यादा की वैल्यू, आकाश भंसाली(Akash Bhansal) का Paytm bet कैसे बना टर्नअराउंड(Turnover) की मिसाल

Leave a Comment